Question
Download Solution PDFComprehension
निर्देश: निम्नलिखित निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
प्रिया, प्रिंस, रवि, आदित्य, अभि, अमर, आशु, अमन, अमित और आसिफ दस दोस्त हैं। वे अलग-अलग टीमों जैसे सेल्स, मार्केटिंग और एचआर में हैं। यह जरूरी नहीं है कि सभी जानकारी उपरोक्त क्रम में हो। एक टीम में कम से कम दो और अधिकतम पाँच व्यक्ति हैं।
अभि न तो सेल्स में है और न ही एचआर टीम में है। अभि और आसिफ एक ही टीम में हैं। अमर एचआर टीम में है। प्रिया, अभि और अमर के साथ टीम में नहीं है। प्रिंस और रवि एक ही टीम में हैं। प्रिंस, प्रिया की टीम में नहीं है। आदित्य और आशु एक ही टीम में हैं लेकिन एचआर में नहीं हैं। आसिफ की टीम में केवल दो व्यक्ति हैं। अमित और अमन दोनों सेल्स टीम में हैं।
एचआर में रवि के साथ कौन है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:-
10 दोस्त - प्रिया, प्रिंस, रवि, आदित्य, अभि, अमर, आशु, अमन, अमित और आसिफ
3 टीम - सेल्स, मार्केटिंग और एचआर
एक टीम में कम से कम दो और अधिकतम पाँच व्यक्ति हैं।
अब,
1) अभि न तो सेल्स में है और न ही एचआर टीम में है। इसका अर्थ है कि अभि मार्केटिंग टीम में है।
2) अभि और आसिफ एक ही टीम में हैं। इसका अर्थ है कि आसिफ भी मार्केटिंग टीम में है।
टीम | व्यक्ति |
सेल्स | |
मार्केटिंग | अभि, आसिफ |
एचआर |
3) अमर एचआर टीम में है।
4) प्रिया, अभि और अमर के साथ टीम में नहीं है। इसका अर्थ है कि प्रिया सेल्स टीम में है।
टीम | व्यक्ति |
सेल्स | प्रिया |
मार्केटिंग | अभि, आसिफ |
एचआर | अमर |
5) प्रिंस और रवि एक ही टीम में हैं।
6) प्रिंस, प्रिया की टीम में नहीं है। इसका अर्थ है कि प्रिंस और रवि या तो मार्केटिंग टीम या एचआर टीम में हो सकते हैं।
टीम | स्थिति I | स्थिति II |
सेल्स | प्रिया | प्रिया |
मार्केटिंग | अभि, आसिफ, प्रिंस, रवि | अभि, आसिफ |
एचआर | अमर | अमर, प्रिंस, रवि |
7) आदित्य और आशु एक ही टीम में हैं लेकिन एचआर में नहीं हैं। इसका अर्थ है कि आदित्य और आशु या तो सेल्स या मार्केटिंग टीम में हैं।
8) आसिफ की टीम में केवल दो व्यक्ति हैं। इसका अर्थ है कि आदित्य और आशु सेल्स टीम में हैं।
टीम | स्थिति I | स्थिति II |
सेल्स | प्रिया, आदित्य, आशु | प्रिया, आदित्य, आशु |
मार्केटिंग | अभि, आसिफ, प्रिंस, रवि | अभि, आसिफ |
एचआर | अमर | अमर, प्रिंस, रवि |
9) अमित और अमन दोनों सेल्स टीम में हैं। चूँकि प्रत्येक टीम में कम से कम दो व्यक्ति होने चाहिए इसलिए, स्थिति I निरस्त हो जाती है। लेकिन स्थिति I में, एचआर टीम में केवल एक व्यक्ति है।
इसलिए, अंतिम क्रम इस प्रकार है -
टीम | स्थिति II |
सेल्स | प्रिया, आदित्य, आशु, अमित, अमन |
मार्केटिंग | अभि, आसिफ |
एचआर | अमर, प्रिंस, रवि |
दिए गए विकल्पों में से अमर, रवि के साथ एचआर टीम में है।
अतः, सही उत्तर अमर है।
Last updated on Jun 14, 2025
-> The LIC AAO 2025 Recruitment will be released soon by the Life Insurance Corporation.
->The candidates will be able to apply online for the LIC AAO Recruitment 2025 once the LIC AAO 2025 Application dates are released.
->The selected candidates will receive a salary range between Rs. 53,600 to Rs. 1,02,090.
->Candidates can check the details of LIC AAO Previous Year Papers to know the difficulty level of the exam.
->Candidates can also attempt the LIC AAO Test Series which helps to crack the mains exam.