Comprehension

निर्देश (प्रश्न 71 - 76): निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन करें और इन प्रश्नों के उत्तर दें:

सात व्यक्ति अर्थात् A, B, C, D, E, F और G के पास एक ही सप्ताह के सात अलग-अलग दिनों अर्थात् सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार में छुट्टी है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। प्रत्येक व्यक्ति एक कंपनी के सात अलग-अलग विभागों अर्थात् विपणन, उत्पादन, विज्ञापन, मानव संसाधन, ऑनलाइन, लेखा और रखरखाव में भी कार्य करता है, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो।

C की छुट्टी गुरुवार को है और वह रखरखाव विभाग में कार्य करता है। C और A के बीच केवल दो व्यक्तियों की छुट्टी है। जो ऑनलाइन विभाग में कार्य करता है, उसकी छुट्टी A के तुरंत बाद है। B और लेखा विभाग में कार्य करने वाले के बीच केवल एक व्यक्ति की छुट्टी है। B की छुट्टी न तो रविवार को है और न ही शुक्रवार को है। B और D के बीच केवल दो व्यक्तियों की छुट्टी है। E की छुट्टी D के तुरंत पहले या बाद में नहीं है। मानव संसाधन विभाग में कार्य करने वाले व्यक्ति की छुट्टी विपणन विभाग में कार्य करने वाले व्यक्ति के तुरंत बाद है। D मानव संसाधन विभाग में कार्य नहीं करता है। F की छुट्टी G के बाद किसी भी दिन नहीं है। न तो B और न ही F उत्पादन विभाग में कार्य करता है।

निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और दिए गए क्रम के अनुसार एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा उस समूह से संबंधित नहीं है?

This question was previously asked in
CSIR-CLRI JSA 2024 Official Paper-I (Held On: 16 Feb, 2025)
View all CSIR Junior Secretariat Assistant Papers >
  1. B
  2. C
  3. E
  4. G

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : G
Free
CSIR JSA General Awareness Mock Test
8.3 K Users
20 Questions 60 Marks 12 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

दिया गया है: सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक ही सप्ताह (सोमवार से रविवार) के सात अलग-अलग दिनों में छुट्टी लेते हैं और सात अलग-अलग विभागों (विपणन, उत्पादन, विज्ञापन, मानव संसाधन, ऑनलाइन, लेखा, रखरखाव) में कार्य करते हैं।

C को गुरुवार को छुट्टी है और वह रखरखाव विभाग में कार्य करता है। C और A के बीच केवल दो व्यक्तियों की छुट्टी है।

जो व्यक्ति ऑनलाइन विभाग में कार्य करता है, उसकी छुट्टी A के तुरंत बाद है, अर्थात A की छुट्टी सोमवार को है, ऑनलाइन कार्य करने वाले व्यक्ति की छुट्टी मंगलवार को है।

दिन          व्यक्ति          विभाग
सोमवार A  
मंगलवार   ऑनलाइन
बुधवार    
गुरुवार C रखरखाव
शुक्रवार    
शनिवार    
रविवार    

 

लेखा विभाग में कार्य करने वाले व्यक्ति और B के बीच केवल एक व्यक्ति की छुट्टी है। B को न तो रविवार को और न ही शुक्रवार को छुट्टी है। B और D के बीच केवल दो व्यक्तियों की छुट्टी है।

E की छुट्टी D के ठीक पहले या ठीक बाद नहीं है।

अब, हमें 2 स्थितियाँ मिलती हैं:

स्थिति 1,

दिन          व्यक्ति       विभाग
सोमवार A  
मंगलवार E ऑनलाइन
बुधवार B  
गुरुवार C रखरखाव
शुक्रवार   लेखा
शनिवार D  
रविवार    

 

स्थिति 2,

दिन           व्यक्ति       विभाग
सोमवार A लेखा
मंगलवार E ऑनलाइन
बुधवार B  
गुरुवार C रखरखाव
शुक्रवार    
शनिवार D  
रविवार    

 

F की छुट्टी G के बाद किसी भी दिन नहीं है, अर्थात F की छुट्टी G से पहले है।

मानव संसाधन विभाग में कार्य करने वाले व्यक्ति की छुट्टी, विपणन विभाग में कार्य करने वाले व्यक्ति के तुरंत बाद है।

D मानव संसाधन विभाग में कार्य नहीं करता है, न ही B और न ही F उत्पादन विभाग में कार्य करता है।

स्थिति 1,

दिन              व्यक्ति        विभाग
सोमवार A उत्पादन
मंगलवार E ऑनलाइन
बुधवार B विज्ञापन
गुरुवार C रखरखाव
शुक्रवार F लेखा
शनिवार D विपणन
रविवार G मानव संसाधन

 

स्थिति 2,

दिन            व्यक्ति     विभाग
सोमवार A लेखा
मंगलवार E ऑनलाइन
बुधवार B  
गुरुवार C रखरखाव
शुक्रवार F  
शनिवार D विपणन
रविवार G मानव संसाधन

 

यहाँ, स्थिति 2 निरस्त हो जाती है क्योंकि न तो B और न ही F उत्पादन विभाग में कार्य करता है।

अंतिम व्यवस्था निम्नानुसार है:

स्थिति 1,

दिन           व्यक्ति     विभाग
सोमवार A उत्पादन
मंगलवार E ऑनलाइन
बुधवार B विज्ञापन
गुरुवार C रखरखाव
शुक्रवार F लेखा
शनिवार D विपणन
रविवार G मानव संसाधन

 

इस प्रकार, 'G' की छुट्टी 'रविवार' को है।

इसलिए, सही उत्तर "विकल्प 4" है।

Latest CSIR Junior Secretariat Assistant Updates

Last updated on Jun 19, 2025

->The CSIR Junior Secretariat Assistant Merit List & Final Response Sheet has been released.

-> The CSIR Junior Secretariat Assistant 2025 written examination for Advt No. CRRI/02/PC/JSA-JST/2025 was conducted from 13th to 19th May 2025.

-> Candidates had applied online from 22nd March to 21st April 2025.  

-> The CSIR JSA salary ranges from INR 19,900 - INR 63,200 (Indian Institute of Petroleum, Dehradun) and INR 35,600 (Indian Institute of Toxicology Research).

-> The selection of candidates for this post will be based on a Written Exam, followed by a Computer Typing Test.

-> Prepare for the exam with CSIR Junior Secretariat Assistant Previous Year Papers.

More Scheduling Questions

More Puzzle Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti casino download teen patti game online teen patti master 51 bonus teen patti vip