निम्नलिखित में से किसके सिवाय सभी तथ्य इंगित करते हैं कि एक बच्चा भावनात्मक और सामाजिक रूप से कक्षा में उपयुक्त है? 

This question was previously asked in
CTET July 2013 Paper - 2 Maths & Science (L - I/II: Hindi/English/Sanskrit)
View all CTET Papers >
  1. साथियों के साथ अच्छे संबंध विकसित करना
  2. चुनौतीपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना और जारी रखना
  3. क्रोध और आनंद दोनों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना
  4. साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा पर लगातार ध्यान केंद्रित करना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा पर लगातार ध्यान केंद्रित करना
Free
CTET CT 1: TET CDP (Development)
10 Qs. 10 Marks 8 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

भावनात्मक और सामाजिक रूप से उपयुक्त बच्चे:

  • आत्म-नियंत्रण प्रदर्शित करना: भावनात्मक और सामाजिक रूप से उपयुक्त छात्र अपने क्रोध के साथ-साथ खुशी को भी प्रबंधित करने में सक्षम होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में वे शांत और नियंत्रित रहते हैं और सुखद स्थिति में वे दूसरों के साथ अपनी खुशी साझा करते हैं।
  • भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना: वे दूसरों के लिए जो कुछ भी महसूस करते हैं या जो भी स्थिति होती है, ऐसे बच्चे अपने आप को खुलकर व्यक्त करने का प्रयास करते हैं।
  • उपलब्धि पर गर्व करना: प्रत्येक उपलब्धि में, चाहे वह सफलता हो या असफलता हो, वे दूसरों के साथ ईर्ष्या या प्रतिस्पर्धा महसूस किए बिना इसे गर्व के साथ स्वीकार करते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर मदद मांगना: बिना किसी संदेह के, वे अपने साथियों, शिक्षकों और माता-पिता से मदद मांगेंगे। ऐसे बच्चे किसी भी विपरीत परिस्थिति को छिपाने के बजाय दूसरों के साथ साझा करना पसंद करते हैं और उनकी मदद लेने में विश्वास करते हैं।
  • परिचित लोगों से स्नेह दिखाना: वे अपने आसपास के लोगों से प्रेम करते हैं। वे लोग उनके माता-पिता, परिवार के सदस्य, सहकर्मी, शिक्षक आदि हो सकते हैं।
  • दूसरों की भावनाओं से अवगत रहना: वे हमेशा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। वे न तो स्वयं को व्यक्त करने से कतराते हैं और न ही दूसरों की भावनाओं का अनादर करते हैं।

निष्कर्ष: एक सामाजिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बच्चा हमेशा दूसरों का सम्मान करेगा, आत्म-नियंत्रण रखेगा, अपनी उपलब्धि पर गर्व करेगा और उन सभी लोगों से प्रेम करेगा जिन्हें वे जानते हैं। इसलिए, विकल्प (4) सामाजिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बच्चे की विशेषता नहीं है।

Latest CTET Updates

Last updated on Apr 30, 2025

-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.

-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.

-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.

-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.  

-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.

-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.

More Adjustment Questions

Hot Links: happy teen patti teen patti royal teen patti pro teen patti apk