Question
Download Solution PDF'स्वारथ सुकृत न स्रम बृथा देखि बिहंग बिचारि, बाज पराएँ पानि परि तू पच्छीन न मारि' पंक्ति में है :
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'अन्योक्ति अलंकार' है।
Key Points
- 'स्वारथ सुकृत न स्रम बृथा देखि बिहंग बिचारि, बाज पराएँ पानि परि तू पच्छीन न मारि' पंक्ति में 'अन्योक्ति अलंकार' है।
- अन्योक्ति में प्रत्यक्ष अर्थ तो यह है कि कवि बाज को समझाते हुए कहता है कि शिकारी के निर्देश पर तू अपनी ही जाति के अपने बंधु-बांधवों को क्यों मार रहा है?
- किन्तु वास्तव में वह राजा जयसिंह को हिन्दू राजाओं के साथ युद्ध करने से विरत करना चाहता है।
- यहाँ 'बाज' से आशय राजा जयसिंह से, 'पच्छीनु' से आशय हिन्दू राजाओं से और 'पराए पानि' से आशय औरंगजेब से है।
-
अन्योक्ति अलंकार- जहाँ उपमान के माध्यम से उपमेय का वर्णन हो। उपमान अप्रस्तुत एवं उपमेय प्रस्तुत हो , वहां अन्योक्ति अलंकार होता है। इस अलंकार को अप्रस्तुत प्रशंसा भी कहते हैं। इस अलंकार में किसी अप्रत्यक्ष की ओर संकेत किया जाता है।
अन्य विकल्प:
- उपमा अलंकार - उपमा शब्द का अर्थ होता है – तुलना। जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे यक्ति या वस्तु से की जाए वहाँ पर उपमा अलंकार होता है।
- विषेशोक्ति अलंकार - काव्य में जहाँ कार्य सिद्धि के समस्त कारणों के विद्यमान रहते हुए भी कार्य न हो वहाँ पर विशेषोक्ति अलंकार होता है।
- अतिशयोक्ति अलंकार - जब किसी व्यक्ति या वस्तु का वर्णन करने में लोक समाज की सीमा या मर्यादा टूट जाये उसे अतिश्योक्ति अलंकार कहते हैं अथार्त जब किसी वस्तु का बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाये वहां पर अतिश्योक्ति अलंकार होता है।
Additional Information
- अलंकार का सामान्य अर्थ है, 'आभूषण' या 'गहना'।
- जिस प्रकार आभूषण से शरीर की शोभा बढ़ती है, उसी प्रकार अलंकार से काव्य की शोभा बढ़ती है।
- अलंकार शब्द का अर्थ है- वह वस्तु जो सुंदर बनाए या सुंदर बनाने का साधन हो।
- साधारण बोलचाल में आभूषण को अलंकार कहते हैं।
Last updated on May 28, 2024
-> MP Forest Guard Physical Test Schedule has been released for the Van Rakshak Recruitment Test 2022 - 23.
-> The exam was conducted from 25th May 2023 onwards.
-> The MP Forest Guard Recruitment Notification 2023 was released for a total of 1772 vacancies.
-> The candidates will be selected through a Written test followed by Physical Test.
-> Serious aspirants must go through the list of MP Forest Guard Books and select their sources for preparation wisely.