Question
Download Solution PDFलता भवन ते प्रगट भे, तेहि अवसर दोउ भाई।
निकसे जनु जुग विमल विधु जलद पटल विलगाई।।
में कौन सा अलंकार है। सही विकल्प चुनिए?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
- 'लता भवन ते प्रगट भे, तेहि अवसर दोउ भाइ। निकसे जनु जुग विमल विधु, जलद पटल विलगाइ।' इस काव्य पंक्ति में उत्प्रेक्षा अलंकार है।
- साधारण नियम के अनुसार दी गई काव्य पंक्ति में 'जनु' शब्द के कारण भी उत्प्रेक्षा अलंकार होगा।
- जहाँ उपमेय में उपमान की सम्भावना की जाती हैं, वहां उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।
- यदि पंक्ति में -मनु, जनु, मेरे, जानते, मनहु, मानो, निश्चय, ईव आदि आता है, वहां उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।
अन्य विकल्प:
अलंकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
श्लेष |
जहां पर किसी एक शब्द का अनेक अर्थों में प्रयोग हो, वहाँ श्लेष अलंकार होता है। |
मधुवन की छाती को देखो, सूखी कितनी इसकी कलियाँ। |
उपमा |
जहां एक वस्तु या प्राणी की तुलना किसी दूसरी वस्तु या प्राणी से की जाए, वहाँ उपमा अलंकार होता है। |
सागर-सा गंभीर हृदय हो, गिरि-सा ऊंचा हो जिसका मन। |
अनुप्रास |
जहां एक ही वर्ण की आवृत्ति एक से अधिक बार हो, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है। |
चारु चंद्र की चंचल किरणें, खेल रही थी जल थल में। |
Additional Information
- अलंकार का अर्थ है-‘आभूषण’।
- जैसे आभूषण सौन्दर्य को बढ़ाने में सहायक होते हैं, उसी प्रकार काव्य में अलंकारों का प्रयोग करने से काव्य की शोभा बढ़ जाती है।
- अत: काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्त्वों को अलंकार कहते हैं।
Last updated on Jan 30, 2025
-> MP Patwari Recruitment Notification 2025 to be out soon on the official website.
-> A new recruitment notification for MP Patwari was released by Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) for a total of 6755 vacancies in the previous cycle of recruitment.
-> The selection of candidates will be on the basis of a written examination. This is a great MP Government Job opportunity for all the Graduate candidates.
-> Candidates can check the MP Patwari Previous Year Papers which helps to get the difficulty level of the exam and candidates can also attempt the MP Patwari Test Series to experience the actual examination.