कहानी MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for कहानी - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Mar 22, 2025

பெறு कहानी பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் कहानी MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest कहानी MCQ Objective Questions

Top कहानी MCQ Objective Questions

कहानी Question 1:

अज्ञेय की 'शरणदाता' कहानी में किसका वर्णन किया गया है?

  1. मानव संघर्ष की कहानी
  2. नारी ममता की कहानी
  3. साम्प्रदायिकता-विरोधी कहानी
  4. बाल शोषण की कहानी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : साम्प्रदायिकता-विरोधी कहानी

कहानी Question 1 Detailed Solution

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "साम्प्रदायिकता विरोधी कहानी" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points
  • शरणदाता कहानी साम्प्रदायिकता विरोधी कहानी है।
  • शरणदाता' कहानी भारत-पाक विभाजन के समय की घटनाओं को आधार बनाकर लिखी गई है।
Important Points
  • अज्ञेय की कहानियाँ
    • विपथगा (1937)
    • परम्परा (1944)
    • कोठरी की बात (1945),
    • शरणार्थी (1948)
    • जयदोल (1951)
Additional Information
  • उपन्यास
    • शेखर एक जीवनी- प्रथम भाग(उत्थान)1941, द्वितीय भाग(संघर्ष)1944, नदी के द्वीप 1951, अपने अपने अजनबी 1961 ।
  • यात्रा वृतान्त
    • अरे यायावर रहेगा याद? 1953,एक बूँद सहसा उछली 1960।
  • निबंध संग्रह
    • सबरंग, त्रिशंकु, आत्मनेपद, आधुनिक साहित्य: एक आधुनिक परिदृश्य, आलवाल।

कहानी Question 2:

निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

  1. डाची - उपेंद्रनाथ अश्क
  2. फॉसी - जैनेन्द्र
  3. आहुति - यशपाल
  4. विपगथा - अज्ञेय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आहुति - यशपाल

कहानी Question 2 Detailed Solution

'आहुति' कहानी यशपाल जी ने नही लिखी है। आहुति कहानी प्रेमचंद जी ने लिखी है।
आहुति' कहानी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में प्रेमचंद द्वारा लिखी गयी एक महत्वपूर्ण कहानी है। 'आहुति' का अर्थ होता है हवन में डालने की सामग्री।
जब यह कहानी लिखी गयी थी तब देश में स्वतंत्रता आंदोलन का विशाल हवनकुंड जल चूका था, जरूरत थी प्रत्येग वर्ग के आहुति की। प्रेमचंद ने इस कहानी के माध्यम से देश के एक बहुत बड़े वर्ग- छात्र वर्ग को प्रेरित किया है, इस आजादी के हवन में अपने तन,मन,धन की आहुति देने के लिए।

Key Points

जैनेन्द्र की प्रमुख कहानियाँ-

  1. फाँसी - सन 1929
  2. वातायनसन  1931
  3. एक रातसन 1935
  4. नीलम देश की राज कन्यासन 1938
  5. पाजेबसन 1948

अज्ञेय जी की लिखित कहानियाँ

कहानियाँ

रचना वर्ष

विपथगा

1937

परम्परा

1944

कोठरी की बात

1945

शरणार्थी

1948

जयदोल

1951

कहानी Question 3:

‘उसने कहा था’ किसकी कहानी है?

  1. प्रेमचंद
  2. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
  3. जयशंकर प्रसाद
  4. हरिवंशराय बच्चन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

कहानी Question 3 Detailed Solution

यह कहानी ‘उसने कहा था’ चन्द्रधर शर्मा गुलेरी गुलेरी की 3 कहानियों में से एक है।

वह तीन कहानियाँ हैं – ‘बुद्धू का काँटा’, ‘उसने कहा था’ तथा ‘सुखमय जीवन’। अतः सही विकल्प चन्द्रधर शर्मा गुलेरी है|

Additional Information

  • ‘उसने कहा था’ का रचनाकाल 1915 है।
  • यह अपने समय एक मात्र सर्वर्श्रेष्ठ कहानी है।
  • इसकी रचना ‘चन्द्र धर शर्मा गूलेरी जी’ हैं।
  • त्याग और प्रेम की सबसे अद्भुत कहानी।
  • मुख्य पात्र-  लहना सिंह, वजीरा सिंह, हजारा सिंह आदि।

कहानी Question 4:

ह्यूबर्ट ने डॉक्टर से क्या सवाल पूछा?

  1.  क्या आप मेरी जाँच करेंगे?
  2. क्या मैं मर जाऊंगा?
  3.  क्या मेरी हालत ख़राब हो रही है?
  4.  क्या मैं ठीक हो जाऊंगा?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : क्या मैं मर जाऊंगा?

कहानी Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है - क्या मैं ठीक हो जाऊंगा?
 Key Points

कहानी के अनुसार:-

  • ह्यूबर्ट के कमरे में पहुँचकर डॉक्टर ने उसे बिस्तरे पर लिटा दिया।
  • ह्यूबर्ट ने बिना किसी विरोध के चुपचाप जूते मोज़े उतरवा दिए।
  • जब डॉक्टर ह्यूबर्ट की टाई उतारने लगा, तो ह्यूबर्ट अपनी कुहनी के सहारे उठा, कुछ देर तक डॉक्टर को आँखें फाड़ते हुए घूरता रहा, फिर धीरे से उसका हाथ पकड़ लिया।
  • 'डॉक्टर, क्या मैं मर जाऊँगा?' 

कहानी Question 5:

निम्न में से शिव पूजन सहाय द्वारा रचित कहानी कौन सी है ?

  1. ​ग्रीम गीत का मर्म 
  2. कहानी का प्लाँट
  3. ​लाल पान की बेगम 
  4. रेल यात्रा 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कहानी का प्लाँट

कहानी Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है कहानी का प्लाँट।

इस कहानी का विषय सामाजिक कुरीतियां तथा दहेज की क्रूरता है।  

अन्य विकल्प :

  • ग्रीम गीत का मर्म  - लक्ष्मी नारायण सुधांशु
  • ​लाल पान की बेगम - फणीश्वर नाथ रेणु 
  • रेल यात्रा - शरद जोशी

 

नोट: यह प्रश्न बिहार बोर्ड की कक्षा 9 की पाठ्य पुस्तक गोधूलि भाग 1 पर आधारित है।  

कहानी Question 6:

निम्न में से कौन-सी कहानी प्रेमचंद जी की नहीं है?

  1. आभूषण
  2. पुरस्कार
  3. लांछन
  4. सत्याग्रह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पुरस्कार

कहानी Question 6 Detailed Solution

पुरस्कार, प्रेमचन्द की कहानी नही है, जयशंकर प्रसाद की कहानी है।

Key Points

  • पुरस्कार कहानी का केंद्रीय भाव - यह कहानी प्रेम और संघर्ष की कहानी है। इस कहानी की नायिका मधुलिका है।
  • मधुलिका कर्तव्य की बलिवेदी पर, अपने प्रेम का बलिदान कर देती है तथा आक्रमण के पूर्व कौशल नरेश को खबर देकर अपनी मातृभूमि की रक्षा करती है।
  • वह पुरस्कार के रूप में, मृत्युदंड मांगती है।

Additional Information

  • प्रेमचन्द की प्रसिद्ध कहानियाँ-
    • नमक का दारोगा - 1913ई
    • शतरंज का खिलाडी- 1924ई
    • ईदगाह- 1933 ई
    • बड़े भाई साहब- 1934ई
    • कफ़न- 1936ई

कहानी Question 7:

कौन-सी कहानी से 'नई कहानी' की शुरुआत मानी जाती है?

  1. परिंदे
  2. जहाँ लक्ष्मी कैद है।
  3. बदबू
  4. गरीबी हटाओं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : परिंदे

कहानी Question 7 Detailed Solution

  • नयी कहानी आंदोलन में प्रथम कहानी "परिंदे" मानी जाती है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प परिंदे सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
  • परिंदे कहानी निर्मल वर्मा की है।
  • इसका रचना वर्ष 1956 ईस्वी है।
  • इसी नाम से उनका कहानी संग्रह भी है जिसमें कुल 7 कहानियाँ हैं- अंधेर में, तीसरा गवाह, डायरी का खेल, माया का मर्म, पिक्चर पोस्टकार्ड, सितंबर की एक शाम और इस संग्रह की अंतिम कहानी परिंदे है।
Important Points
  • नयी कहानी आंदोलन
  • "नयी कहानी" नाम का दुष्यंत कुमार ने सर्वप्रथम प्रयोग किया था।
  • नयी कहानी आंदोलन की शुरुआत 1956 अथवा 1960 के आसपास से मानी जाती है।
  • नयी कहानी आंदोलन के प्रवर्तक:-
    • राजेंद्र यादव 
    • मोहन राकेश 
    • कमलेश्वर
       
Additional Information

कहानी

रचना वर्ष

रचनाकार

जहाँ लक्ष्मी कैद है

1957

राजेन्द्र यादव

बदबू

1958

शेखर जोशी

गरीबी हटाओ

--

रविन्द्र कालिया

कहानी Question 8:

निम्नलिखित में से किस कहानी में अति व्यस्त कामकाज आदमी की असंतुष्ट पत्नी को विषयवस्तु बनाया गया है?

  1. ग्रामोफोन का रिकार्ड
  2. नीलम देश की राजकन्या
  3. बाहुबली
  4. दृष्टिदोष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : ग्रामोफोन का रिकार्ड

कहानी Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर-1) ग्रामोफोन का रिकार्ड है।

Important Points

  • ग्रामोफोन का रिकार्ड कहानी के लेखक जैनेन्द्र कुमार हैं। 
  • मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं। 
  • 1971 में पद्म भूषण तथा 1979 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त किया।  
  • 'सुनीता'(1935),'त्यागपत्र'(1937) तथा 'सुखदा'(1953) आदि उपन्यासों में ऐसे अनेक अवसर आए हैं,जब उनके नारी चरित्र भीषण मानसिक संघर्ष की स्थिति से गुज़रे हैं।
  • इनकी अन्य कहानियाँ-फांसी,वातायन,एक रात,पाजेब,दो चिड़ियाँ आदि हैं।   
  • नीलम देश की राजकन्या(1933) जैनेन्द्र कुमार द्वारा लिखित कहानी संग्रह है।    

कहानी Question 9:

अनीता नामक स्वतंत्रता सेंनानी की कहानी कौनसी है?

  1. राही
  2. कोसी का घटवार
  3. दुलाईवाली
  4. ईदगाह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : राही

कहानी Question 9 Detailed Solution

राही यहाँ सही विकल्प है| अनीता नामक स्वतंत्रता सेंनानी की कहानी राही है|

प्रकाशन वर्ष-

लेखिका- सुभद्रा कुमारी चौहान

विशेष

अनिता नामक राही की यह कहानी जेल के मार्मिक दृश्यों और समाज सेवा से जुडी हुई कहानी है|

कहानी Question 10:

मानसरोवर में संकलित कहानी नहीं है ?

  1. नशा
  2. लांछन 
  3. सद्गति 
  4. अनुभव 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सद्गति 

कहानी Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर है- सद्गति 

Key Points

  • मानसरोवर में दो से अधिक कहानियाँ संकलित है। 

Important Pointsप्रेमचंद -

  • कहानी - संग्रह -
    • सप्तसरोज
    • नवनिधि
    • प्रेमपूर्णिमा
    • प्रेम-पचीसी
    • प्रेम-प्रतिमा
    • प्रेम-द्वादशी
    • समरयात्रा 
    • मानसरोवर
  • प्रमुख कहानी -
    • नमक का दरोगा (1913 ई.)
    • बूढी काकी (1920 ई.)
    • शतरंज के खिलाडी (1924 ई.)
    • पूस की रात (1930 ई.)
    • समर यात्रा (1930 ई.)
    • सद्गति (1930 ई.)
    • दो बैलो की कथा (1931 ई.)
    • ठाकुर का कुआँ (1932 ई.)
    • ईदगाह (1933 ई.)
    • बड़े भाई साहब  (1934 ई.)
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master 2024 teen patti master teen patti bonus