वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for वाक्यों का वर्गीकरण - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക
Last updated on Mar 24, 2025
Latest वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions
Top वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions
वाक्यों का वर्गीकरण Question 1:
निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य ज्ञात कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 1 Detailed Solution
जैसे ही बस से उतरे, रिक्शे वाले दौड़ पड़े वाक्य मिश्र वाक्य का सही विकल्प है।
- मिश्र वाक्य - इस प्रकार के वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है तथा शेष अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित होते है।
Key Points
अन्य विकल्पों का विश्लेषण -
- हम बस से उतरे इसलिए रिक्शे वाले दौड़ पड़े - संयुक्त वाक्य।
- हमारे बस से उतरते ही रिक्शे वाले दौड़ पड़े - संयुक्त वाक्य।
- हम बस से उतरे और रिक्शे वाले दौड़ पड़े - संयुक्त वाक्य।
उपरोक्त सभी वाक्य योजक चिह्नों द्वारा जुडा हुआ है। अतः संयुक्त वाक्य होगे।
संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य योजक चिह्नों के द्वारा जुड़े रहते है।
Additional Informationरचना के अआधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते है -
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल वाक्य | सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है। | रावण तीनों लोकों का स्वामी बनना चाहता था। |
संयुक्त वाक्य | संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य योजक चिह्नों के द्वारा जुड़े रहते है। | मुझे बुखार था , इसलिए मैं विद्यालय नहीं जा सका। |
मिश्र वाक्य | इस प्रकार के वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है तथा शेष अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित होते है। | जैसे ही बस से उतरे, रिक्शे वाले दौड़ पड़े। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 2:
पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए। यह वाक्य उदाहरण है
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 2 Detailed Solution
रचना के आधार पर वाक्य के दो प्रकार होते है।
सरल वाक्य | मिश्र वाक्य |
जिस वाक्य में एक ही विधेय होता है, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं, इन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है। | जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं। |
रानी गाती है | वह राम है जो हंसकर बोला |
आज्ञावाचक वाक्य | इच्छावाचक वाक्य |
जिस वाक्य से आदेश या आज्ञा या अनुमति का बोध हो, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते है। | जिस वाक्य से किसी इच्छा, आशा, आशीर्वाद या शुभकामना का बोध होता है, उसे इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। |
राम तुम पढ़ने जाओ। | भगवान् तुम्हे खुश रखे। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 3:
निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य ज्ञात कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 3 Detailed Solution
जब नेता यहाँ आये तब उनको सम्मान मिला। मिश्र वाक्य का उदाहरण है। Key Points
- मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो।
- उदाहरण - जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
Additional Information
सरल वाक्य | जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो। | नेता के यहाँ आने पर उन्हें सम्मान मिला। |
संयुक्त वाक्य | जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। | नेता यहाँ आये और उनको सम्मान मिला। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 4:
निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य ज्ञात कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 4 Detailed Solution
वाक्य यद्यपि वह सबसे कमज़ोर था तथापि उसने सबसे ज़्यादा काम किया वाक्य मिश्र वाक्य का विकल्प होगा।
- मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते है।
Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -
- सबसे कमज़ोर होने पर भी उसने सबसे ज़्यादा काम किया - संयुक्त वाक्य।
- वह सबसे कमज़ोर था और फिर भी उसने सबसे ज़्यादा काम किया - संयुक्त वाक्य।
- वह सबसे कमज़ोर था, फिर भी उसने सबसे ज़्यादा काम किया - संयुक्त वाक्य।
Additional Informationरचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते है -
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल वाक्य | जिस वाक्य में एक ही विधेय होता है, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते है। | राम के पिता दशरथ थे। |
संयुक्त वाक्य | जिन वाक्यों में दो-या दो से अधिक सरल वाक्य समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है | वह सुबह गया और शाम को लौट आया। |
मिश्रित वाक्य | जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते है। | यद्यपि वह सबसे कमज़ोर था तथापि उसने सबसे ज़्यादा काम किया। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 5:
निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 5 Detailed Solution
संयुक्त वाक्य है - 'विद्या से ज्ञान बढ़ता है, विचारशक्ति प्राप्त होती है और मान मिलता है।'
- (यहाँ पर तीन स्वतंत्र साधारण वाक्यों को योजक शब्द और से जोड़ा गया है। अत: यह संयुक्त वाक्य के अंतर्गत आएगा।)
- वह वाक्य जो दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्यों या प्रधान उपवाक्यों के मेल से बना हो उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
- संयुक्त वाक्य में प्रयुक्त सभी वाक्य संयोजक शब्दों (किंतु, परंतु, लेकिन, तथा, या, एवं, अथवा, और, बल्कि, अतः) से जुड़े हुए रहते हैं,
- लेकिन यह कोई आवश्यक शर्त नहीं है, क्योंकि बिना संयोजक शब्दों के भी संयुक्त वाक्य हो सकता है।
जैसे-
- मेरी पैर पर लग गयी और दर्द होने लगा।
Mistake Points
- मिश्रित वाक्य - उत्तर देने का यह जो ढंग है, ठीक नहीं है।
- साधारण वाक्य - परिश्रम करके सफलता प्राप्त करो।
- साधारण वाक्य - दोनों में से कोई भी काम पूरा नहीं हुआ।
Key Pointsसंरचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं।
- साधारण वाक्य
- संयुक्त वाक्य
- मिश्रित वाक्य
Additional Information
साधारण वाक्य:-
जैसे-
मिश्रित वाक्य:-
जैसे-
|
वाक्यों का वर्गीकरण Question 6:
निम्न में से सरल वाक्य नहीं है -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 6 Detailed Solution
सही उत्तर 'भूख लगी है तो खाना खा लो।' है।
- 'भूख लगी है तो खाना खा लो।', वाक्य सरल वाक्य नहीं है।
- 'भूख लगी है तो खाना खा लो।', वाक्य संयुक्त वाक्य है।
- उपरोक्त वाक्य में दो साधारण वाक्य एक योजक शब्द ‘तो’ की सहायता से जुड़कर संयुक्त वाक्य बना रहे हैं।
- जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।
Key Points
- विद्यार्थी रसोई में जा रहे हैं। - सरल वाक्य
- बंदर पेड़ पर कूद रहे हैं। - सरल वाक्य
- उसके घर में पानी आ गया है। - सरल वाक्य
- उपरोक्त वाक्य में एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता है इसलिए ये सरल वाक्य हैं।
Additional Information
- वाक्य: शब्दों का ऐसा समूह जिसका जिसका कोई भाव/अर्थ प्रकट होता है,वाक्य कहलाता है।
- जैसे - राम खाना खाता है।
- रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रमुख भेद किये जाते हैं:
वाक्य |
दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को कहते हैं। मुख्य रूप से इसके तीन प्रकार माने गए हैं - |
|
|
परिभाषा |
उदाहरण |
सरल |
ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। |
राकेश पढ़ता है। कमला और विमला मंदिर जाती हैं। |
संयुक्त |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। संयोजक अभियोग के रूप में बहुत सारे शब्द जैसे: और, एवं, फिर, या, अथवा, परंतु, इसलिए, तथा, तो, नहीं तो, भी, किंतु इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता है। |
वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया। |
मिश्र |
जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे: आपस में, कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, यद्यपि, यदि, अगर, तो इत्यादि। |
वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 7:
'आपकी यात्रा मंगलमय हो' यह वाक्य है -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 7 Detailed Solution
सही उत्तर 'इच्छावाचक' हैं।
- 'आपकी यात्रा मंगलमय हो' यह वाक्य इच्छावाचक वाक्य हैं।
- उपरोक्त वाक्य में किसी कामना का बोध हो रहा है, इसलिए यह इच्छावाचक वाक्य हैं।
- जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।
Key Points
अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं:
वाक्य भेद |
परिभाषा |
उदाहरण |
विधानवाचक वाक्य |
वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। |
भारत एक देश है। |
निषेधवाचक वाक्य |
जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। |
मैंने दूध नहीं पिया। |
प्रश्नवाचक वाक्य |
वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। |
भारत क्या है? |
आज्ञावाचक वाक्य |
वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं। |
कृपया बैठ जाइये। |
विस्मयादिबोधक वाक्य |
वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं। |
अहा! कितना सुन्दर उपवन है। |
इच्छावाचक वाक्य |
जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। |
नववर्ष मंगलमय हो। |
संकेतवाचक वाक्य |
जिन वाक्यों एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर करती है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। |
वर्षा होती तो फसल अच्छी होती। |
संदेहवाचक वाक्य |
जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। |
क्या वह यहाँ आ गया ? |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 8:
निम्न में से कौन सा वाक्य संयुक्त वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 8 Detailed Solution
संयुक्त वाक्य है - 'उन्हें न नींद आती थी, न भूख प्यास लगती थी l'
- यहाँ एक वाक्य में दो सरल वाक्य हैं। इन दो सरल वाक्यों को 'न' सयोंजक से जोड़ा गया है।
- वह वाक्य जो दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्यों या प्रधान उपवाक्यों के मेल से बना हो उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
- सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी,
- तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।
- उदाहरण -
- वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
Key Points
- सरल वाक्य -
- मैंने लड़के को बुलाया l
- आपको ऐसा न कहना चाहिए था l
- वहाँ जाना अच्छा नहीं है l
Additional Informationसरल वाक्य:-
- ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या
- जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।
उदाहरण -
- मीता दौड़ती है।
- आकाश भागता रहता है।
वाक्यों का वर्गीकरण Question 9:
जिस वाक्य में एक उद्देश्य व एक विधेय होता है वह वाक्य कहलाता है -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 9 Detailed Solution
जिस वाक्य में एक उद्देश्य व एक विधेय होता है वह वाक्य 'सरल वाक्य' कहलाता है।Key Points
- सरल वाक्य - जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो।
- उदाहरण - राकेश ने भोजन किया।
Additional Information
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
संयुक्त वाक्य | जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। | मै स्कूल आया और वह घर चला गया। |
मिश्र वाक्य | जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो। | जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है। |
आश्रित वाक्य | वह वाक्य जो दूसरे वाक्य पर आश्रित हो। | वह परिश्रम करता तो अवश्य सफल होता। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 10:
निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 10 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में उचित उत्तर विकल्प 4 'ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l’ है। इसके अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
- दिए गए विकल्पों में से मिश्र वाक्य का उचित उदाहरण है - ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l
- जिस वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य जुड़े हो, परंतु उनमें एक प्रधान उपवाक्य हो तथा दूसरा आश्रित उपवाक्य हो, उसे मिश्रवाक्य कहते हैं।
- दिए गए विकल्पों में ज्यों ही वह घर से निकला' यह आश्रित उपवाक्य है।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
अन्य विकल्प:
- मेरे आते ही वर्षा होने लगी l - सरल वाक्य
- उसके जाने के बाद वर्षा होने लगी l - सरल वाक्य
- वह घर से निकला और वर्षा होने लगी l - संयुक्त वाक्य
रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है: |
||
सरल वाक्य |
जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं। |
राजू पानी लाया। |
मिश्र वाक्य |
जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। |
राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।
|
संयुक्त वाक्य |
जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। |
दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी।
|