अन्य उपन्यास तथ्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for अन्य उपन्यास तथ्य - Download Free PDF

Last updated on Jun 13, 2025

Latest अन्य उपन्यास तथ्य MCQ Objective Questions

अन्य उपन्यास तथ्य Question 1:

'मिलजुल मन' किसका उपन्यास है?

  1. चित्रा मुद्गल
  2. मृदुला गर्ग
  3. ममता कालिया
  4. मंजुल भगत
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मृदुला गर्ग

अन्य उपन्यास तथ्य Question 1 Detailed Solution

'मिलजुल मन' मृदुला गर्ग का उपन्यास है। 

मिलजुल मन-

  • रचनाकार-मृदुला गर्ग 
  • विधा-उपन्यास 
  • प्रकाशन वर्ष-2009ई.
  • विषय-
    • आत्मकथात्मक उपन्यास है जिसकी कथा पिछले पचास वर्षों के घटनाक्रम को चित्रित करती है।।
    • इस उपन्यास की कहानी मोगरा तथा गुलमोहर दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमते हुए उनके जीवन की कहानी है।
    • इसमें नव-स्वतंत्रता काल से लेकर आज तक के बदलावों,नारी की स्थिति,बदलते समाज आदि की कहानी कही गयी है

Key Pointsमृदुला गर्ग-

  • जन्म-1938ई. 
  • हिंदी की सबसे लोकप्रिय लेखिकाओं में से एक हैं।
  • मुख्य उपन्यास-
    • उसके हिस्से ही धूप(1975ई.)
    • वंशज(1976ई.)
    • चित्तकोबरा(1979ई.)
    • कठगुलाब(1996ई.) आदि। 

Important Pointsचित्रा मुद्गल-

  • जन्म-1943ई.
  • आधुनिक हिंदी कथा साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका हैं। 
  • मुख्य उपन्यास-
    • एक जमीन अपनी(1990ई.)
    • आवां(2000ई.)
    • गिलिगडु(2002ई.) आदि। 

ममता कालिया-

  • जन्म-1940ई. 
  • एक प्रमुख भारतीय लेखिका हैं।
  • वे कहानी,नाटक,उपन्यास,निबंध,कविता और पत्रकारिता अर्थात साहित्य की लगभग सभी विधाओं में हस्तक्षेप रखती हैं।
  • मुख्य उपन्यास-
    • बेघर(1971ई.)
    • नरक दर नरक(1975ई.)
    • एक पत्नी के नोट्स(1997ई.) आदि। 

मंजुल भगत-

  • जन्म-1936ई. 
  • हिन्दी की प्रसिद्ध कहानीकार व रचनाकार है। 
  • मुख्य उपन्यास-
    • अनारो(1977ई.)
    • बेगाने घर में(1978ई.) 
    • खातूल(1983ई.) आदि। 

अन्य उपन्यास तथ्य Question 2:

'हरिया हरक्युलीज की हैरानी' उपन्यास के लेखक हैं :

  1. मनोहरश्याम जोशी
  2. हरिशंकर परसाई
  3. शेखर जोशी
  4. शैलेश मटियानी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मनोहरश्याम जोशी

अन्य उपन्यास तथ्य Question 2 Detailed Solution

'हरिया हरक्युलीज की हैरानी' उपन्यास के लेखक है- मनोहरश्याम जोशी

Key Pointsमनोहरश्याम जोशी-

  • जन्म-1933-2006 ई. 
  • उपन्यास-
    • कसप(1982 ई.)
    • हरिया हरक्युलिस की हैरानी(1994 ई.)
    • हमज़ाद(1996 ई.)
    • कयाप(2001 ई.)
    • कौन हूँ मैं(2006 ई.) आदि।

Important Pointsहरिशंकर परसाई-

  • जन्म-1924-1995 ई.
  • हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार थे।
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • हँसते हैं रोते हैं
    • जैसे उनके दिन फिरे
    • भोलाराम का जीव आदि।
  • निबंध - संग्रह - 
    • पगडंडियों का जमाना(1966ई०)
    • जैसे उनके दिन फिरे(1963ई०)
    • सदाचार की ताबीज (1967ई०)
    • शिकायत मुझे भी है(1970ई०)
    • ठिठुरता हुआ गणतंत्र(1970ई०)
    • अपनी-अपनी बीमारी (1972ई०)
    • वैष्णव की फिसलन(1967 ई०)
    • विकलांग श्रद्धा का दौर(1980ई०)
    • भूत के पाँव पीछे
    • बेईमानी की परत
    • तुलसीदास चंदन घिसें(1986ई०)
    • कहत कबीर(1987ई०)
    • हँसते हैं रोते हैं
    •  तब की बात और थी
    • ऐसा भी सोचा जाता है(1993ई०)
    • आवारा भीड़ के खतरे(1998ई०)
    • प्रेमचंद के फटे जूते आदि। 

शेखर जोशी-

  • हिंदी संस्थान द्वारा 'महावीरप्रसाद द्विवेदी पुरस्कार' (1987) तथा 'साहित्य भूषण' (1995) से सम्मानित।.
  • जन्म- 10 सितंबर 1932,ई. 
  • प्रकाशित रचनाएँ-
    • कोशी का घटवार (1958)
    • साथ के लोग (1978)
    • हलवाहा (1981)
    • नौरंगी बीमार है (1990)
    • मेरा पहाड़ (1989)
    • डागरी वाला (1994)
    • बच्चे का सपना (2004)
    • आदमी का डर (2011) आदि। 

शैलेश मटियानी- 

  • जन्म- 1931- 2001 ई० 
  • उपन्यास- 
    • बोरीवली से बोरीबन्दर (1959)
    • कबूतरखाना (1960)
    • हौलदार (1963)
    • चिट्‌ठीरसैन (1961)
    • तिरिया भली न काठ की (1961)
    • मुख सरोवर के हंस (1962)
    • बेला हुई अबेर (1962)
    • जलतरंग (1963)
    • उगते सूरज की किरण (1976)
    • रामकली (1978)
    • सर्पगन्धा (1979)
    • आकाश कितना अनंत है (1979)
    • अर्द्ध कुम्भ की यात्रा' (1983)
    • मुठभेड़ (1983)
    • नागवल्लरी (1985)
    • माया सरोवर (1987)
    • चंद औरतों का शहर (1992)

अन्य उपन्यास तथ्य Question 3:

'सूतो वा सूत पुत्रो वा' किसका उपन्यास है?

  1. राजीव सक्सेना 
  2. जयशंकर द्विवेदी 
  3. बच्चन सिंह 
  4. शिवसागर मिश्र 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : बच्चन सिंह 

अन्य उपन्यास तथ्य Question 3 Detailed Solution

'सूतो वा सूत पुत्रो वा' उपन्यास है- बच्चन सिंह

Key Pointsबच्चन सिंह-

  • जन्म- 1919-2008 ई. 
  • उपन्यास-
    • सूतो वा सूत पुत्रो वा(1998 ई.)
    • पांचाली (2001 ई.) आदि।  

Important Pointsजयशंकर द्विवेदी-

  • उपन्यास-
    • महाकवि कालिदास की आत्मकथा

राजीव सक्सेना-

  • जन्म-1923-2004 ई.
  • उपन्यास-
    • ​पणि पुत्री सोमा (1972)
    • रमैनी (2000) आदि। 

शिवसागर मिश्र-​

  • जन्म- 1927-1992 ई.
  • उपन्यास-
    • राजतिलक (1961)
    • मगध की जय (1962) आदि।  

अन्य उपन्यास तथ्य Question 4:

'राग दरबारी' में वर्णित शिवपालगंज में स्थित कॉलेज का क्या नाम था ?

  1. गंगामल विद्यालय इंटर कॉलेज
  2. छंगामल विद्यालय इंटर कॉलेज
  3. वैधजी विद्यालय इंटर कॉलेज
  4. रंगनाथ विद्यालय इंटर कॉलेज

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : छंगामल विद्यालय इंटर कॉलेज

अन्य उपन्यास तथ्य Question 4 Detailed Solution

'राग दरबारी' में वर्णित शिवपालगंज में स्थित कॉलेज का नाम था- छंगामल विद्यालय इंटर कॉलेज

Key Pointsराग दरबारी-

  • रचनाकार-श्रीलाल शुक्ल 
  • विधा-उपन्यास
  • प्रकाशन वर्ष-1968 ई. 
  • विषय-
    • पूर्वांचल के गाँव शिवपालगंज के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन का यथार्थ चित्रण हुआ है।

Important Pointsश्रीलाल शुक्ल-

  • जन्म-1925-2011 ई. 
  • उपन्यास-
    • सुनी घाटी का सूरज (1957 ई.)
    • अज्ञातवास (1962 ई.)
    • सीमाएं टूटती हैं (1973 ई.)
    • पहला पड़ाव (1987 ई.)
    • विश्रामपुर संत (1998 ई.) आदि।

अन्य उपन्यास तथ्य Question 5:

"इस बार मोर्चे पर जाना पड़ेगा। हिन्दू राज कायम करने के लिए पहले गाँव में ही लोहा लेना पड़ेगा।" 'मैला आँचल' उपन्यास में तहसीलदार हरगौरी सिंह किस से कहते हैं ?

  1. काली टोपीवाले नौजवानों से
  2. गाँधी टोपीवाले से
  3. लाल टोपीवाले से
  4. सफेद टोपीवाले से

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : काली टोपीवाले नौजवानों से

अन्य उपन्यास तथ्य Question 5 Detailed Solution

"इस बार मोर्चे पर जाना पड़ेगा। हिन्दू राज कायम करने के लिए पहले गाँव में ही लोहा लेना पड़ेगा।"- 'मैला आँचल' उपन्यास में तहसीलदार हरगौरी सिंह काली टोपीवाले नौजवानों से कहते हैं। 

Key Pointsमैला आँचल-

  • रचनाकार-फणीश्वरनाथ रेणु 
  • विधा-उपन्यास
  • प्रकाशन वर्ष-1954 ई. 
  • विषय-
    • इसमें बिहार के पूर्णिया जिले के मेरीगंज गाँव की कथा का वर्णन है। 
    • आजाद भारत के ग्रामीण अंचल को कथा का केंद्र बनाया है। 
  • पात्र-
    • डॉ. प्रशांत 
    • कमला 
    • बालदेव 
    • कालीचरन 
    • मंगलादेवी 
    • महंत सेवादास आदि। 

Important Pointsफणीश्वरनाथ रेणु-

  • जन्म-1921-1977 ई. 
  • आंचलिक उपन्यासकार है। 
  • उपन्यास-
    • परती परिकथा(1957 ई.)
    • दीर्घतपा(1964 ई.)
    • जुलूस(1965 ई.)
    • कितने चौराहे(1966 ई.) आदि। 

Top अन्य उपन्यास तथ्य MCQ Objective Questions

'बड़े आदमियों को अपनी नाक दूसरों की जान से प्यारी होगी, हमें तो अपनी नाक इतनी प्यारी नहीं |"

यह 'गोदान' के किस पात्र की भावाभिव्यक्ति है ?

  1. धनिया 
  2. झुनिया 
  3. सिलिया 
  4. पटेश्वरी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : धनिया 

अन्य उपन्यास तथ्य Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त कथन धनिया के द्वारा कहा गया है।

Key Points

"बड़े आदमियों को अपनी नाक दूसरों की जान से प्यारी होगी हमें, तो अपनी नाक इतनी प्यारी नही।" कथन धनिया का है।

धनिया गोदान का एक स्त्री पात्र है।

धनिया के स्वाभिमानी, निडर, मेहनती, कर्मठ, साहसी रूप से मिलकर ही वह भारतीय किसान की 'संश्लिष्ट प्रतिमा' बन पाता है।

Additional Information

गोदान के प्रमुख कथन

शराब अगर लोगो को पागल कर देती है, तो क्या उसे क्या पानी से कम समझा जाए , जो प्यास बुझाता है , जिलाता है ,और शांत करता है ?

स्त्री पृथ्वी की भाँति धैर्यवान् है, शांति-संपन्न है, सहिष्णु है। पुरुष में नारी के गुण आ जाते हैं, तो वह महात्मा बन जाता है। नारी में पुरुष के गुण आ जाते हैं तो वह कुलटा हो जाती है।

हमें कोई दोनों जून खाने को दे, तो हम आठों पहर भगवान का जाप ही करते रहें।  

Important Points

गोदान, प्रेमचन्द का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण उपन्यास माना जाता है। 

इसका प्रकाशन 1936 ई० में हिन्दी ग्रन्थ रत्नाकर कार्यालय, बम्बई द्वारा किया गया था।

गोदान में भारतीय किसान का संपूर्ण जीवन - उसकी आकांक्षा और निराशा, उसकी धर्मभीरुता और भारतपरायणता के साथ स्वार्थपरता ओर बैठकबाजी, उसकी बेबसी और निरीहता- का जीता जागता चित्र उपस्थित किया गया है।

प्रमुख पात्र 

ग्रामीण पात्र :- होरी, झिंगुरी सिंह, सिलिया, गोबर, धनिया, झुनिया, दातादीन, मातादीन, नोखे राम

नगरिया पात्र :-  दुलारी, सहूआइन, राय साहब, अमरपाल सिंह, ओंकारनाथ, श्याम बिहारी तन्खा, खन्ना, मेहता, मिर्जाखुर्शीद, मालती।

'अंधेरे बंद कमरे' उपन्यास के रचनाकार हैं -

  1. मोहन राकेश
  2. राजेन्द्र यादव
  3. निर्मल वर्मा
  4. यशपाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मोहन राकेश

अन्य उपन्यास तथ्य Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'मोहन राकेश' हैKey Points

  • 'अंधेरे बंद कमरे' उपन्यास मोहन राकेश का है
  • मोहन राकेश को 'नई कहानी आंदोलन' के शीर्ष कथाकार के रूप में जाना जाता है।
  • मोहन राकेश के अन्य उपन्यास 'न आने वाला कल' और 'अंतराल' है।

Additional Information 

   

लेखक

      

     रचनाएँ 
राजेंद्र यादव  प्रेत बोलते हैं(1952),उखड़े हुए लोग(1956),कुल्टा(1958),शह और मात(1959),एक इंच मुस्कान(1963),अनदेखे अनजाने पुल(1963)
निर्मल वर्मा 

वे दिन(1964),लाल टीन की छत(1974),

एक चिथड़ा मुख(1979),रात का रिपोर्टर(1989),अंतिम अरण्य(2000)

यशपाल 

दादाकामरेड(1941),

देशद्रोही(1943),दिव्या(1945),पार्टी कामरेड(1946),मनुष्य के रूप(1949),अमिता(1956),झूठा सच दो भाग-(1958,1960),बारह घंटे(1962),अप्सरा का शाप(1965),क्यों फंसे(1968),तेरी मेरी उसकी बात(1974)

 

निम्नलिखित में से किस उपन्यास में "रईस साहूकार मदनमोहन के अंग्रेजी सभ्यता की नक़ल और अपव्यय की कथा" है?

  1. नूतन ब्रह्मचारी
  2. परीक्षा गुरु
  3. आदर्श दम्पती
  4. प्रणयिनी परिणय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : परीक्षा गुरु

अन्य उपन्यास तथ्य Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर-2) परीक्षा गुरु है। 

Key Points

  • नूतन ब्रह्मचारी-1886-बालकृष्ण भट्ट  
  • आदर्श दम्पती-.....-मेहता लज्जाराम शर्मा 
  • प्रणयिनी परिणय-........-किशोरीलाल गोस्वामी 

Important Points

  • परीक्षा गुरु हिंदी का प्रथम उपन्यास है,जिसकी रचना लाला श्रीनिवास ने 25 नवम्बर,1882 में की। 
  • उपन्यास 41 छोटे-छोटे प्रकरणों में विभक्त है।
  • अपने उपन्यास में उन्होंने मदनमोहन नामक एक रईस के पतन और फिर सुधार की कहानी सुनाई है। 
  • उपन्यास के अन्य मुख्य पात्र-मुंशी चुन्नीलाल,मास्टर शिंभूदयाल,ब्रजकिशोरनूतन ब्रह्मचारी। 

करम बीबी और सरफराज़ निम्नलिखित में से किस उपन्यास के पात्र हैं?

  1. ज़िन्दगीनामा
  2. सूरजमुखी अंधेरे के
  3. डार से बिछुड़ी
  4. यारों के यार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : ज़िन्दगीनामा

अन्य उपन्यास तथ्य Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

करम बीबी और सरफराज़ ज़िन्दगीनामा उपन्यास के पात्र हैं|

Key Points

  • जिंदगीनामा उपन्यास सन 1979ई. में कृष्णा सोबती द्वारा रचित हैं।
  • विषय-20वीं शताब्दी के आरंभिक पन्द्रह वर्षों के पंजाब के किसानों-ग्रामीणों के जीवन का चित्रण हुआ है।
  • प्रमुख पात्र-शाहनी,शाहजी,महरी चाची,राबिया,करमबीबी,सरफराज,जोरावर आदि।

Important Points

  • कृष्णा सोबती(1925-2019ई.) अन्य उपन्यास-मित्रो मरजानी(1967),सूरजमुखी अँधेरे के(1972),दिलोदानिश(1993),समय सरगम(2000)आदि।
  • 'मित्रो मरजानी' उपन्यास में पुराने मूल्यों को जीने वाले एक मध्यवर्गीय परिवार में एक स्त्री के विद्रोह की कहानी चित्रित है।
  • 'दिलोदानिश' उपन्यास दिल्ली की पृष्ठभूमि पर लिखित है।इसमें विवाहेतर संतान और उसकी स्वीकृति के प्रश्न को उठाया गया है।

Additional Information

  • 'डार से बिछुड़ी'(1958ई.) उपन्यास में कृष्णा सोबती ने एक विधवा माँ को शेखों की हवेली में चढ़ा दिए जाने व किशोर पाशो के जीवन का संघर्ष है।
  • 'यारों के यार'(1968ई.) उपन्यास में कृष्णा सोबती में राजधानी के एक सरकारी दफ्तर,उसकी आबो-हवा,वहाँ काम करने वालो की रग-रग का हाल चित्रित किया है।
  • 'सूरजमुखी अँधेरे के'(1972ई.) उपन्यास में एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसके फटे बचपन ने उसके सहज भोलेपन को असमय चाक कर दिया और उसके तन-मन के इर्दगिर्द दुश्मनी की कँटीली बाढ़ खींच दी।

निम्‍नल‍िख‍ित में से क‍िस उपन्‍यास में 'राम और काम' का द्वन्‍द्व च‍ित्र‍ित हुआ है?

  1. अमृत और व‍िष
  2. खंजन नयन
  3. मानस का हंस
  4. नाच्‍यो बहुत गोपाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मानस का हंस

अन्य उपन्यास तथ्य Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

मानस का हंस उपन्यास में "राम और काम का द्वंद" चित्रित हुआ है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (3) मानस का हंस सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points
  • मानस का हंस उपन्यास में राम और काम का द्वंद चित्रित किया गया है।
  • मानस का हंस अमृत लाल नागर द्वारा रचित प्रसिद्ध उपन्यास है। 
  • 1972 में प्रकाशित हुआ।

  • उपन्यास के पात्र
    • बाबा तुलसीदास – तुलसीदास जी इस मानस का हंस उपन्यास के केंद्रबिंदु है।
    • इन्हें ही केंद्र में रखकर इसकी रचना की गई है।
    • रतना – तुलसीदास जी की पत्नी है जो कि एक रूपवती है।
    • तुलसीदास जी अपनी पत्नी के प्रेम में आसक्त है।
    • अन्य पात्र – मैना कहारिन, श्यामो की बुआ, संत बेनीमाधव, रामू द्विवेदी, पंडित गणपति उपाध्याय।

 

Important Points
  • यह उपन्यास रामचरितमानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर लिखा गया है। 
  • इस उपन्यास में तुलसीदास का जो स्वरूप चित्रित किया गया है, वह एक सहज मानव का रूप है। 
  • ‘मानस का हंस’ हिन्दी उपन्यासों में ‘क्लासिक’ का सम्मान पा चुका है और हिन्दी साहित्य की अमूल्य निधि माना जाता है।
Additional Information

उपन्यास

रचना वर्ष

विषय

अमृत और विष

1966

भारतीय गणतंत्र के 15 वर्षों का राजनीतिक एवं सामाजिक चित्रण

खंजन नयन

1981

सूरदास के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित

नाच्यौ बहुत गोपाल

1978

भंगी समाज का इतिहास एवं उसके वर्तमान जीवन की नारकीयता का गहरी संवेदना के साथ चित्रण

डॉ. देवराज कृत 'अजय की डायरी' किस विधा की रचना है?

  1. कहानी
  2. आत्मकथा
  3. उपन्यास
  4. डायरी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उपन्यास

अन्य उपन्यास तथ्य Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

डॉ. देवराज कृत 'अजय की डायरी' उपन्यास विधा की रचना है। 

उपन्यास-

  • शाब्दिक अर्थ है-सामने रखना।
  • प्रेमचंद के अनुसार-
    • ‘‘मैं उपन्यास को मानव चरित्र का चित्र मात्र समझता हूँ।मानव चरित्र पर प्रकाश डालना तथा उसके चरित्रों को स्पष्ट करना ही उपन्यास का मूल तत्व है।’’

Key Pointsअजय की डायरी-

  • रचनाकार-डॉ. देवराज
  • विधा-उपन्यास 
  • प्रकाशन वर्ष-1960ई. 
  • विषय-
    • विश्वविद्यालय परिसर की पृष्ठभूमि में एक असफल वैवाहिक जीवन और मध्यवर्गीय सामाजिक-नैतिक मूल्यों के दबाव में प्रेम के त्रासद अंत का चित्रण है। 

Important Pointsडॉ. देवराज-

  • जन्म-1917-1999ई. 
  • उपन्यास-
    • पथ की खोज(1951ई.)
    • बाहर भीतर(1954ई.)
    • मैं वे और आप(1969ई.)
    • दूसरा सूत्र(1978ई.) आदि। 

Additional Informationहिन्दी की कुछ प्रमुख कहानियाँ हैं-

रचनाकार  कहानी  प्रकाशन वर्ष  
किशोरीलाल गोस्वामी  इंदुमती  1900ई. 
भगवानदास  प्लग की चुड़ैल  1902ई. 
ग्यारह वर्ष का समय  रामचन्द्र शुक्ल  1903ई. 
दुलाईवाली  बंग महिला  1907ई. 

हिन्दी की कुछ प्रमुख आत्मकथा हैं-

रचनाकार  आत्मकथा  प्रकाशन वर्ष 
देवराज उपाध्याय  बचपन के दो दिन  1958ई.  
बेचन शर्मा 'उग्र' अपनी खबर  1960ई. 
रामविलास शर्मा  घर की बात  1983ई. 
हंसराज रहबर  मेरे सात जन्म  1989ई. 

हिन्दी की कुछ प्रमुख डायरी साहित्य हैं-

रचनाकार  डायरी  प्रकाशन वर्ष 
धीरेन्द्र वर्मा  मेरी कालिज डायरी  1954ई. 
हरिवंश राय बच्चन  प्रवासी की डायरी  1971ई.  
राजेन्द्र अवस्थी  सैलानी की डायरी  1976ई. 
कमलेश्वर  देश देशान्तर  1992ई. 

निम्‍नलिखित पात्रों को उनसे संबद्ध उपन्‍यासों से सुमेलित कीजिए:

सूची - 1

सूची – 2

A. महंत रामदास

I. तमस

B. मुराद अली

II. झूठा सच

C. कंचन

III.  मानस का हंस

D. कैलासनाथ्

IV. मैला आंचल

 

नीचे दिए गए विकल्‍पों मे से सही उतर चुनिए:

  1. A - IV, B - I, C - II, D - III
  2. A - I, B - II, C - III, D - IV
  3. A - II, B - III, C - IV, D - I
  4. A - III, B - IV, C - II, D - I

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : A - IV, B - I, C - II, D - III

अन्य उपन्यास तथ्य Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

पात्र और उनके उपन्‍यास-1) A-IV,B-I,C-II,D-III

Key Points

सूची - 1

सूची – 2

A. महंत रामदास

IV. मैला आंचल

B. मुराद अली

I. तमस

C. कंचन

II. झूठा सच

D. कैलासनाथ

III.  मानस का हंस

Important Points

  • फणीश्वरनाथ रेणु का मैला आंचल प्रतिनिधि उपन्यास है।
  • तमस को 1975 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  • झूठा सच भारत विभाजन(1947)की पृष्ठभूमि पर केंद्रित वृहत्तर एवं बहुआयामी फलक वाला उपन्यास है।
  • 1972 में प्रकाशित मानस का हंस उपन्यास रामचरितमानस  के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर लिखा गया है। 

Additional Information

  • मैला आंचल उपन्यास में अन्य प्रमुख पात्र हैं–डॉक्टर प्रशांत,तहसीलदार विश्वनाथ,कालीचरण और बालदेव
  • 'तमस' कुल पांच दिनों की कहानी को लेकर बुना गया उपन्यास है। 
  • तमस उपन्यास के अन्य प्रमुख पात्र-नत्थू,मेहता,अजीतसिंह,जरनैल,देवदत्त,सरदार जी,हकीम जी। 
  • झूठा सच उपन्यास के अन्य प्रमुख पात्र-जयदेव पुरी,तारा,कनक,पंडित गिरधारीलाल,नैयर।  
  • झूठा सच उपन्यास दो भागों में विभाजित है-
  1. ​वतन और देश(1958)
  2. देश और भविष्य(1960)
  • मानस का हंस 'अमृत लाल नागर' द्वारा रचित प्रसिद्ध उपन्यास है। 
  • मानस का हंस उपन्यास के अन्य प्रमुख पात्र-रतना,बतासो,भेरोसिंह,पण्डाइन,हुलसिया,शिवदीन दुबे 

‘लाला ब्रजकिशोर और मुंशी चुन्नीलाल निम्नलिखित में से किस उपन्यास के पात्र हैं?

  1. भाग्यवती
  2. रहस्य कथा
  3. नूतन ब्रह्मचारी
  4. परीक्षा - गुरु

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : परीक्षा - गुरु

अन्य उपन्यास तथ्य Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

लाला ब्रजकिशोर और मुंशी चुन्नीलाल परीक्षा गुरु उपन्यास के पात्र हैं।

Key Points

परीक्षा गुरु

लेखक :- लाला श्रीनिवास दास

रचना वर्ष :- 25 नवम्बर,1882

परीक्षा गुरू हिन्दी का प्रथम उपन्यास था।

कहानी के प्रमुख पात्र

लाला मदन मोहन, लाला ब्रजकिशोर, मुंशी चुन्नीलाल और मास्टर शंभुदयाल सौदागर की दुकान में मिलते हैं।

उपन्यास यथाक्रम यानी सिलसिलेवार नहीं लिखा गया है।

Additional Information

भाग्यवती

रचना वर्ष :- 1877

लेखक :- श्रद्धा राम फिल्लौरी

इस उपन्यास की मुख्य पात्र एक स्त्री है।

इसमें स्त्रियों के प्रगतिशील रूप का चित्रण है एवं उनके अधिकारों एवं स्थिति की बात की गयी है।

उस जमाने में इस उपन्यास में विधवा विवाह का पक्ष लिया गया है; बालविवाह की निन्दा की गयी है ; बच्चा और बच्ची के समानता की बात की गयी है।

बालकृष्ण भट्ट

नूतन ब्रह्मचारी (1886)

उपन्यास का प्रमुख पात्र या नायक विनायक है।

इसके अलावा भी विट्ठलराव, राधाबाई, ठाकुर और सरदार भी महत्त्वपूर्ण पात्र हैं।

रहस्य कथा (1879)

लेखक :- बालकृष्ण भट्ट

निम्नलिखित में स्त्री विमर्श पर आधारित उपन्यास है-

A. समय सरगम

B. एक जमीन अपनी

C. एक चिथड़ा सुख

D. मुझे चांद चाहिए

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

  1. केवल A और B
  2. केवल B और C
  3. केवल B और D
  4. केवल C और D

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केवल B और D

अन्य उपन्यास तथ्य Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

"मुझे चांद चाहिए"और "एक जमीन अपनी" स्त्री विमर्श पर आधारित उपन्यास हैंअतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (1) A और B सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points

  • मुझे चांद चाहिए -1993,  सुरेन्द्र वर्मा
  • एक जमीन अपनी :- 1990,  चित्रा मुद्गल

Important Points

  • सुरेन्द्र वर्मा (जन्म : 1941)
    • इनके द्वारा रचित एक उपन्यास "मुझे चाँद चाहिए" के लिये उन्हें सन् 1996 में "साहित्य अकादमी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
    • उपन्यास :-   
      • अंधेरे से परे (1980)
      • बम्बई भित्त लेख
      • मुझे चाँद चाहिए (1993)
      • दो मुर्दों के लिए गुलदस्ता (2000)
      • काटना शमी का वृक्ष पद्य पंखुरी की धार से (2010)
  • चित्रा मुद्गल:-
    • 10 दिसम्बर 1944 को जनमी
    • चित्रा मुद्गल सन 2018 का हिन्दी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।
    • उनके उपन्यास ‘आवां’ पर उन्हें वर्ष 2003 में "व्यास सम्मान" मिला था।

Additional Information

कृष्णा सोबती व  चित्रा मुद्गल के अन्य उपन्यास निम्नलिखित हैं:-

कृष्णा सोबती

चित्रा मुद्गल

उपन्यास

रचना वर्ष

उपन्यास

रचना वर्ष

सूरजमुखी अँधेरे के

1972

एक जमीन अपनी

1990

ज़िन्दगी़नामा

1979

आवा

2000

दिलोदानिश

1993

गिली गडु

2002

गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान

2017

अन्य विकल्प:-

उपन्यास

रचनाकार

एक चिथड़ा सुख

निर्मल वर्मा

समय सरगम

कृष्णा सोबती

विश्‍वविद्यालयी परिसर के जीवन पर आधारित उपन्‍यास है-

A. परिशिष्‍ट

B. चक्रव्‍यूह

C. अपने अपने चेहरे

D. धूपछांंही रंग

नीचे दिए गए विकल्‍पों मे से सही उतर चुनिये:

  1. केवल A और C
  2. केवल B और D
  3. केवल C और D
  4. केवल A और B

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : केवल A और B

अन्य उपन्यास तथ्य Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

"विश्वविद्यालय परिसर" के जीवन पर आधारित उपन्यास परिशिष्ट और चक्रव्यू  हैं। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (1) केवल A और C सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • "परिशिष्ट" उपन्यास के रचनाकार "गिरिराज किशोर शर्मा" है।
  • परिशिष्ट में उन्होंने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में हरिजन विरोधी वातावरण का चित्रण किया है।
  • "अनुसूचित कोई जाति नहीं मान सकता है जिसे अभिजात वर्ग परे ढकेल देता है वह अनुसूचित हो जाता है।" अतः परिशिष्ट ऐसी भयानक मानसिकता को उद्घाटित करने वाला एक महाभियोग है।
  • "चक्रव्यूह" उपन्यास की रचना "श्रवण कुमार गोस्वामी" ने की है।

Important Points

  • गिरिराज किशोर (8 जुलाई 1937 - 9 फरवरी 2020)
    • इनका उपन्यास ढाई घर (वर्ष 1991अत्यन्त लोकप्रिय हुआ था। 1992 में ही "साहित्य अकादमी पुरस्कार" से सम्मानित कर दिया गया था।
    • राष्ट्रपति द्वारा 23 मार्च 2007 में साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री से विभूषित
  • डॉ॰ प्रभा खेतान (1 नवंबर 1942 - 20 सितंबर 2008)
    • कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स की एकमात्र महिला अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त था। वे केन्द्रीय हिन्दी संस्थान की सदस्या थीं।
    • उन्हें 'प्रतिभाशाली महिला पुरस्कार' और 'टॉप पर्सनैलिटी अवार्ड' भी प्रदान किया गया।
    • साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिये केन्द्रीय हिन्दी संस्थान का 'महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार' राष्ट्रपति ने द्वारा प्रदान किया गया।

  

  • चक्रव्यूह नाम से एक अन्य काव्य रचना भी है जो कि कुंवर नारायण जी की है।

Additional Information

गिरिराज किशोर

प्रभा खेतान

उपन्यास

वर्ष

उपन्यास

वर्ष

उपन्यास

वर्ष

लोग

1966

तीसरी सत्ता

1982

आओ पेपे घर चलें

1990

चिड़ियाघर

1968

परिशिष्ट

1984

तालाबंदी

1991

यात्राएं

1971

असलहा

1987

छिन्नमस्ता

1993

जुगलबंदी

1973

अंतर्ध्वंस 

1990

अपने अपने चेहरे

1994

दो

1974

ढाई घर

1991

पीली आंधी

1996

इंद्र सुने

1978

पहला गिरमिटिया

1999

दावेदार

1979

एक आग दरिया है

2007

यथा प्रस्तावित

1982

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti list teen patti casino teen patti rummy 51 bonus teen patti live