शब्द चयन की अशुद्धियाँ MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for शब्द चयन की अशुद्धियाँ - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Mar 18, 2025

पाईये शब्द चयन की अशुद्धियाँ उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें शब्द चयन की अशुद्धियाँ MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest शब्द चयन की अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

Top शब्द चयन की अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 1:

'मेरे पास एक बहुत लंबी खड़ी है।' इस वाक्य में अशुद्ध शब्द का प्रयोग पहचानिए ।

  1. लंबी सी
  2. बहुत
  3. एक
  4. खड़ी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : खड़ी

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 1 Detailed Solution

'मेरे पास एक बहुत लंबी खड़ी है।' इस वाक्य में अशुद्ध शब्द का प्रयोग है- खड़ी

  • अन्य सभी विकल्प असंगत है 

Key Points

  • दिए गये वाक्य में 'शब्द चयन' की त्रुटि है। 
  • यहाँ 'खड़ी' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'छड़ीहोना चाहिए। 
  • सही वाक्य - मेरे पास एक बहुत लंबी छड़ी है।
  • 'छड़ी' का अर्थबाँस आदि का पतला एवं छोटा डंडा, सोटी।

Additional Informationशब्द चयन की अशुद्धि:- 

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य 
यह विषय अत्यंत कठोर है। यह विषय अत्यंत कठिन है।
मैंने अपना ग्रहकार्य कर लिया है। मैंने अपना गृहकार्य कर लिया है।
प्रेम का मूल्य मापा नहीं जा सकता। प्रेम का मूल्य आँका नहीं जा सकता।
 मैं उपेक्षा करता हूँ कि तुम यह काम कर लोगे। मैं अपेक्षा करता हूँ कि तुम यह काम कर लोगे।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 2:

निम्नलिखित में से विशेषण सम्बन्धी अशुद्धि युक्त वाक्य का चयन कीजिए।

  1. यह पीले फूलों की माला है।
  2. यह एक अच्छा विकल्प है।
  3. तुम बहुत धीरे स्वर में बोलते हो।
  4. यह एक बढ़िया किताब है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : तुम बहुत धीरे स्वर में बोलते हो।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 2 Detailed Solution

विशेषण सम्बन्धी अशुद्धि युक्त वाक्य है- तुम बहुत धीरे स्वर में बोलते हो। अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य​ - तुम बहुत धीरे स्वर में बोलते हो।
  • दिए गये वाक्य में 'विशेषण प्रयोगकी त्रुटि है। 
  • यहाँ 'बहुत धीरेसार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'धीरेहोना चाहिए। 
  • शुद्ध वाक्य​ - तुम धीरे स्वर में बोलते हो।

Important Pointsविशेषण सम्बन्धी शुद्ध वाक्य-

  • यह पीले फूलों की माला है।
  • यह एक अच्छा विकल्प है।
  • यह एक बढ़िया किताब है।

Additional Information

विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ-

  • संज्ञा और सर्वनाम की तरह विशेषण के अनावश्यक, अनियमित व अनुपयुक्त प्रयोग से वाक्य में अशुद्धियाँ आ जाती हैं।

विशेषण संबंधी अशुद्धियों के कुछ अन्य उदाहरण -​

अशुद्ध वाक्य  शुद्ध वाक्य
यह सबसे सुन्दरतम साड़ी है। यह सुन्दरतम साड़ी है।
वह डाल महीन है। वह डाल पतली है।
उनकी आजकल दयनीय दुर्दशा है। उनकी आजकल दयनीय हालत है।
मोहन की बुद्धि बड़ी विशाल है। मोहन की बुद्धि बड़ी तेज़ है।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 3:

निम्न वाक्य में रेखांकित शब्द को विकल्पों में दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त शब्द से बदलें।

समालोचक साहित्य का अंवेषण करते हैं। 

  1. विरेचन
  2. अनुशीलन
  3. अनुसंधान
  4. अध्ययन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनुशीलन

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 3 Detailed Solution

वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है- अनुशीलन अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • वाक्य - समालोचक साहित्य का अंवेषण करते हैं।
  • दिए गये वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है।
  • यहाँ 'अंवेषणसार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'अनुशीलन' होना चाहिए। 
  • सही वाक्य - समालोचक साहित्य का अनुशीलन करते हैं। 
  • 'अनुशीलन' का अर्थ- चिंतन, मनन, मंथन, गंभीरतापूर्वक सतत अभ्यास। 
  • 'अंवेषण' का अर्थ- खोजना और ढूँढ़ना। 

Important Pointsशब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

अशुद्ध वाक्य  शुद्ध वाक्य 
उसकी भाषा देवनागरी है। उसकी लिपि देवनागरी है।
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है।
सुमन को अपने रुप पर गौरव है।  सुमन को अपने रुप पर गर्व है। 

Additional Information

शब्द अर्थ उदाहरण
विरेचन दस्तावर दवा। अरस्तु का यह विरेचन सिद्धांत आज भी मान्य है। 
अनुसंधान गहन खोज करने से।  रोबोट वैज्ञानिक अनुसंधान की देन है।
अध्ययन पढ़ने की क्रिया या भाव। मैं अध्ययन मन लगाकर करता हूं।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 4:

'इन लोगों ने क्या किया कुछ?' इस वाक्य में कौन सा शब्द अनुपयुक्त है? 

  1. इन
  2. लोगों
  3. क्या
  4. कुछ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कुछ

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 4 Detailed Solution

इन लोगों ने क्या किया कुछ? इस वाक्य में अनुपयुक्त शब्द "कुछ" है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points

  • वाक्य- इन लोगों ने क्या किया कुछ ?
  • इस वाक्य में अनुपयुक्त शब्द कुछ है।
  • कुछ का अर्थ- थोड़ा सा, तनिक।
  • सही वाक्य- इन लोगों ने क्या किया।

Important Pointsअन्य महत्वपूर्ण उदाहरण- 

अशुद्ध वाक्य अनुपयुक्त शब्द शुद्ध वाक्य
गीता आई और उसका कहा। इस वाक्य में उसका अनुपयुक्त शब्द है।  गीता आई और उसने कहा।
मैंने तेरे को कितना समझाया।  इस वाक्य में तेरे अनुपयुक्त शब्द है। मैंने तुझे कितना समझाया।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 5:

'वह आंख से कुबड़ा है।' इस वाक्य में रेखांकित शब्द के अर्थ स्थान पर उचित शब्द क्या होगा?

  1. दृष्टिहीन
  2. गूंगा
  3. वाचाल
  4. बहरा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दृष्टिहीन

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 5 Detailed Solution

'वह आंख से कुबड़ा है।' इस वाक्य में रेखांकित शब्द के अर्थ स्थान पर उचित शब्द होगा- दृष्टिहीन अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - वह आंख से कुबड़ा है।
  • दिए गये वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है।
  • यहाँ 'कुबड़ासार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'दृष्टिहीन' होना चाहिए। 
  • शुद्ध वाक्य - 'वह आंख से दृष्टिहीन है।
  • 'कुबड़ाका अर्थ- जिसकी पीठ टेढ़ी हो गई हो। 
  • 'दृष्टिहीनका अर्थ- जिसे दिखाई न पड़े, जो न देख सके।

Important Points शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

अशुद्ध वाक्य  शुद्ध वाक्य 
उसकी भाषा देवनागरी है। उसकी लिपि देवनागरी है।
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है।
सुमन को अपने रुप पर गौरव है।  सुमन को अपने रुप पर गर्व है। 
समालोचक साहित्य का अंवेषण करते हैं। समालोचक साहित्य का अनुशीलन करते हैं। 

Additional Information 

शब्द अर्थ
गूंगा जो बोल न सके, मूक।
वाचाल बहुत अधिक बोलने वाला, बकवादी, बातूनी
बहरा जिसे कानों से सुनाई न देता हो

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 6:

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित खंड के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।

प्लेट में अंगूर का झुंड रखा है।

  1. छल्ला
  2. समूह
  3. दल
  4. गुच्छा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : गुच्छा

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 6 Detailed Solution

'प्लेट में अंगूर का झुंड रखा है।' वाक्य में रेखांकित खंड के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प होगा- गुच्छा अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - प्लेट में अंगूर का झुंड रखा है।
  • दिए गये वाक्य में 'संज्ञा-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है। 
  • यहाँ 'झुंड' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'गुच्छाहोना चाहिए। 
  • शुद्ध वाक्य - प्लेट में अंगूर का गुच्छा रखा है।
  • 'गुच्छा' का अर्थएक ही प्रकार के फल-फूल या पत्तियों का समूह, (जैसे- अंगूर या केले का गुच्छा।)
  • 'झुंड' का अर्थ- बहुत से व्यक्तियों का जमघट, समुदाय, समूह, (ग्रुप)।  

Important Points संज्ञा-अर्थ संबंधी अशुद्धियां:-

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य 
रातभर गधे भौंकते रहे। रातभर कुत्ते भौंकते रहे।
वह दही जमा रही है। वह दूध जमा रही है।
सीता राम की स्त्री थी। सीता राम की पत्नी थी।
हमारे देश के मनुष्य मेहनती हैं।  हमारे देश के लोग मेहनती हैं। 
दंगे में गोलियों की बाढ़ आ गई।  दंगे में गोलियों की बौछार हो गई।  
प्रभावी शिक्षकों का गुच्छा आ रहा है। प्रभावी शिक्षकों का झुंड आ रहा है।

Additional Information

शब्द  अर्थ  वाक्य प्रयोग 
छल्ला धातु आदि की बनी अँगूठी के आकार की गोलाकार रचना। यह छल्ला निरन्तर दाब डालता रहता है।
समूह एक ही प्रकार की वस्तुओं या जीवों का अधिक मात्रा में एक जगह होने की स्थिति सुरेश ने लकड़ी के समूह में आग लगा दी।
दल एक से अधिक लोगों का साथ में कोई कार्य हेतु होना। हाथियों का दल आगे बढ़ रहा है।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 7:

निम्न वाक्य में रेखांकित अंश के स्थान पर आने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है।

  1. नाक
  2. किनारे
  3. ऊपर
  4. धार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : धार

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 7 Detailed Solution

'प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है।' वाक्य में रेखांकित अंश के स्थान पर आने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प है- धार अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • वाक्य- प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है।
  • दिए गये वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है। 
  • यहाँ 'नोकसार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'धारहोना चाहिए। क्योंकि 'तलवार की धार पर चलना' एक मुहावरा है।
  • सही वाक्य - प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।
मुहावरा अर्थ वाक्य प्रयोग
तलवार की धार पर चलना बहुत कठिन कार्य करना प्रेम करना "तलवार की धार पर चलना है"।

Important Points शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
उसकी भाषा देवनागरी है। उसकी लिपि देवनागरी है।
यह विषय अत्यंत कठोर है। यह विषयअत्यंत कठिन है।
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है।
राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए। राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 8:

निम्नलिखित में से किस वाक्य में व्याकरण दोष नहीं है?

  1. पेड़ो पर तोता बैठा है l
  2. मैं पुस्तक पढ़ता  हूँ l
  3. मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा l
  4. क्या यह संभव हो सकता है ?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मैं पुस्तक पढ़ता  हूँ l

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर ‘मैं पुस्तक पढ़ता हूँ l​’ है। 
Key Points

  • पहले विकल्प में वचन  संबंधी अशुद्धि है। पेड़ो ’ की जगह ‘पेड़' उचित होगा।
  • तीसरे विकल्प में संज्ञा  संबंधी अशुद्धि है। ‘दिन’ शब्द का प्रयोग उचित नहीं है l
  • चतुर्थ विकल्प में क्रिया संबंधी अशुद्धि है। ‘हो सकता’ शब्द का प्रयोग उचित नहीं है l
  • इसलिए ‘‘मैं पुस्तक पढ़ता हूँ l व्याकरणिक रूप से शुद्ध वाक्य है।
अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य

पेड़ो पर तोता बैठा है l

पेड़ पर तोता बैठा है l

मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा l

मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा l

क्या यह संभव हो सकता है l

क्या यह संभव है ?


वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 9:

दिये गए किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं? चयन कीजिये।

  1. भगीरथी, स्रजन, मंत्रीवर
  2. अग्नेय, ईसाई, काराग्रह
  3. प्रदर्शनी, ब्राह्मण, आहुति
  4. संपति, महत्त्व, पुर्नजन्म

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : प्रदर्शनी, ब्राह्मण, आहुति

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 9 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में विकल्प 3 'प्रदर्शनी, ब्राह्मण, आहुति' सही उत्तर हैं, अन्य विकल्प सही नहीं हैं।

quesImage934

  • 'प्रदर्शनी, ब्राह्मण, आहुति' वर्तनीगत सही हैं। अन्य विकल्प वर्तनीगत अशुद्ध हैं जिनके शुद्ध रूप निम्नलिखित हैं-

अशुद्ध रूप

शुद्ध रूप

भगीरथी

भागीरथी

स्रजन

सृजन

मंत्रीवर

मंत्रिवर

अग्नेय

आग्नेय

ईसाई

इसाई

काराग्रह

कारागृह

संपति

संपत्ति

महत्व

महत्त्व

पुर्नजन्म

पुनर्जन्म

Additional Information

वर्तनी

लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। ‘वर्तनी’ शब्द का अर्थ उच्चारित होने वाले शब्द के लेखन  में प्रयोग होने वाले लिपि चिह्नों के व्यवस्थित रूप को वर्तनी कहा जाता है।

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 10:

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर सर्वोचित विकल्प चुनिए ।

'वह इस आशा में विश्राम करता रहा कि मुझसे मुलाक़ात हो जाएगी।'

  1. प्रतीक्षा
  2. विश्वास
  3. उपासना
  4. परिश्रम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : प्रतीक्षा

शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 10 Detailed Solution

'वह इस आशा में विश्राम करता रहा कि मुझसे मुलाक़ात हो जाएगी।' वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर सर्वोचित विकल्प है - प्रतीक्षा अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • वाक्य में त्रुटि- वह इस आशा में विश्राम करता रहा कि मुझसे मुलाक़ात हो जाएगी।
  • दिए गये वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है। 
  • यहाँ 'विश्रामसार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'प्रतीक्षाहोना चाहिए। 
  • त्रुटिरहित वाक्य - वह इस आशा में प्रतीक्षा करता रहा कि मुझसे मुलाक़ात हो जाएगी।
  • 'प्रतीक्षा' का अर्थ- किसी व्यक्ति अथवा काल के आने या किसी घटना के होने के आसरे में रहना। 
  • 'विश्राम' का अर्थ- अधिक समय तक कोई काम या परिश्रम करने के कारण थक जाने पर रुकना या ठहरना।

Important Points शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
उसकी भाषा देवनागरी है। उसकी लिपि देवनागरी है।
यह विषय अत्यंत कठोर है। यह विषयअत्यंत कठिन है।
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है।
राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए। राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए।

Additional Information 

शब्द  अर्थ  उदाहरण
विश्वास निश्चित धारणा, यक़ीन। मुझे तुम पर पूरा विश्वास है।
उपासना अपने इष्टदेवता की समीप (उप) स्थिति या बैठना (आसन)। हिन्दुओं के उपासना स्थलों को मन्दिर कहते हैं।
परिश्रम श्रम, मेहनत, मशक्कत परिश्रम का फल मीठा होता है।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti star apk teen patti sequence teen patti master old version teen patti 100 bonus