शब्द-भेद MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for शब्द-भेद - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Mar 8, 2025

पाईये शब्द-भेद उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें शब्द-भेद MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest शब्द-भेद MCQ Objective Questions

Top शब्द-भेद MCQ Objective Questions

शब्द-भेद Question 1:

'प्रगल्भ' शब्द का अर्थ है: 

  1. डर
  2. उत्साह 
  3. अर्भक 
  4. होशियार 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : होशियार 

शब्द-भेद Question 1 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘होशियार’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

quesImage4205

  • दिए गए विकल्पों में से 'प्रगल्भ' शब्द का अर्थ 'होशियार' होगा। 
  • यह विशेषण शब्द है। 
  • प्रगल्भ के पर्यायवाची शब्द हैं- उत्साही, साहसी, निर्भय, निडर, धृष्ट, निर्लल्ज, अभिमानी, अहंकारी, घमंडी।

अन्य विकल्प:

अर्थ   

शब्द 

डर

भय

उत्साह

उमंग

अर्भक

मूर्ख

quesImage4204

  • वर्णों या ध्वनियों के सार्थक वर्ण-समुदाय को 'शब्द' कहते है।
  • किसी शब्द से जिस भाव की प्रतीति होती है, वही  उस शब्द का अर्थ है।
  • किसी शब्द को बोलते ही श्रोता  के दिमाग में एक भाव या चित्र उभर आता है, यह भाव या चित्र ही उस शब्द का अर्थ है। 

 

शब्द-भेद Question 2:

निम्नलिखित में से असंगत/बेमेल शब्द का चयन कीजिए -  

  1. विश्वास
  2. श्रद्धा 
  3. परिणाम 
  4. आस्था

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : परिणाम 

शब्द-भेद Question 2 Detailed Solution

असंगत/बेमेल शब्द है - 'परिणाम'

  • विश्वासनिष्ठा, श्रद्धा, यकीन, प्रवृति, लगाव,आस्था
  • परिणाम नतीजा, निष्कर्ष, फल, अंजाम ।

Key Points 

  •  जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:- 

  • अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
  • इंदु- चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब।
  • उत्कृष्ट- उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
  • ओझल- अदृश्य, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, गायब, विलुप्त।
  • कुबेर- कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
  • खादिम- नौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर।
  • गहन- अभेद्य, दुर्गम, घना, निविड़, सघन, गंभीर, गहरा।

शब्द-भेद Question 3:

'जलज' शब्द है:

  1. तत्सम
  2. योगरूढ़
  3. यौगिक
  4. रूढ़

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : योगरूढ़

शब्द-भेद Question 3 Detailed Solution

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "योगरूढ़" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points
  • जलज आदि योगरूढ़ शब्द है क्योंकि इसका निर्माण दो शब्दों के मेल से हुआ है, जिसका रूढ़ अर्थ है।
  • जलज :- जल + ज (कमल)
  • योगरूढ़ शब्द की परिभाषा
    • वे शब्द जो दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बने होते हैं, और ये शब्द अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं, ऐसे शब्द 'योगरूढ़ शब्द' कहलाते हैं।
Additional Information
  • उदाहरण 
    • जलज ( कमल के लिए )
    • पंकज (कमल)
    • दशानन (रावण के लिए )
    • नीलकंठ (भगवान शंकर के लिए ) आदि।
  • बहुब्रीहि समास के सभी उदाहरण योगरूढ़ शब्द के भी उदाहरण हैं।

शब्द-भेद Question 4:

'कारतूस' किस भाषा का शब्द है?

  1. अंग्रेजी
  2. अरबी
  3. पुर्तगाली
  4. फ्रांसीसी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : फ्रांसीसी

शब्द-भेद Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर विकल्प 'फ्रांसीसी' है। 

Key Points
  • दिए गए विकल्पों में से 'कारतूस' फ्रांसीसी भाषा का शब्द है। 
  • कारतूस विदेशज शब्द है जिसको हिंदी में अपना लिया गया है। 
  • विदेशज शब्द - अन्य देश की भाषा से आए हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए, विदेशज शब्द कहलाते हैं। 
  •  इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल हैं।     

Additional Information

  • दो या दो से अधिक वर्णों के सार्थक योग को शब्द कहते हैं।
  • शब्द के प्रकार  -

  1. उत्पत्ति के आधार पर

  2. व्युत्पत्ति के आधार पर

  3. अर्थ के आधार पर

  4. विकार के आधार पर

  • उत्पत्ति के आधार पर उत्पत्ति के आधार पर शब्दो के निम्नलिखित भेद होते हैं –
  1. तत्सम शब्द
  2. तदभव शब्द
  3. देशज शब्द
  4. विदेशी शब्द
  5. संकर शब्द

शब्द-भेद Question 5:

'बलवान' शब्द में कौन सा विशेषण है?

  1. गुणवाचक 
  2. संबंधवाचक 
  3. परिमाणवाचक 
  4. संख्यावाचक 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : गुणवाचक 

शब्द-भेद Question 5 Detailed Solution

इसका उचित उत्तर विकल्प 1 ‘गुणवाचक विशेषण’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'बलवान' शब्द में ‘गुणवाचक विशेषण’ है
  • वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराये। 

अन्य शब्द - 

विशेषण

परिभाषा

उदाहरण

संबंधवाचक विशेषण

विशेषण शब्दों का प्रयोग करके किसी एक वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध दूसरी वस्तु या व्यक्ति के साथ दर्शाया जाये।

घर की बाहरी दीवार ख़राब हो रही है।

परिमाणवाचक विशेषण

ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते हैं।

चार किलो, एक मीटर आदि।

संख्यावाचक विशेषण

ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं।

दो, तीनों, प्रत्येक आदि।


Additional Information

  • विशेषण शब्द का सम्बन्ध विशेषता बताने से।
  • जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन्हें विशेषण कहते हैं।

शब्द-भेद Question 6:

दो भिन्न भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बनाए गए शब्द हैं -

  1. देशज
  2. शंकर
  3. संकर
  4. विदेशी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संकर

शब्द-भेद Question 6 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 ‘संकर’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

quesImage4205

  • वे शब्द जो दो भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बना लिए गए हो उन्हें संकर शब्द कहते है।
  • जैसे - रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) = रेलगाड़ी। 
  • अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

quesImage4204

  • देशज शब्द - ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए हैं। उदाहरण- थैला, लोटा आदि।
  • विदेशी शब्द - अन्य देश की भाषा से आए हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल हैं। उदाहरण- अदालत, अक्ल, ऑफिस  आदि।
  • शंकर कोई शब्द का भेद नहीं है। 

शब्द-भेद Question 7:

निम्नलिखित में एकाक्षरी शब्द है

  1. भाषा
  2. श्‍वास
  3. महिला
  4. कमल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कमल

शब्द-भेद Question 7 Detailed Solution

कमल सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points

  • कमल एकाक्षरी शब्द है।
  • एकाक्षरी का अर्थ है - जिसमें एक ही अक्षर हो।
  • अन्य सभी विकल्पों में एक से ज्यादा अक्षर हैं।
  • एक अक्षर में एक ही स्वर होता है , परंतु व्यंजन कई हो सकते हैं । 
  • एकाक्षरी शब्द - आ, लो, खा, क्या
  • दो अक्षरी शब्द - आओ, चलो,जैसे 
  • चार अक्षरी शब्द - आइएगा, कविताएँ, अध्यापिका,
  • पाँच अक्षरी शब्द - अध्यापिकाएँ, मनोकामना, नवजीवन ।

Additional Information

अक्षर

प्रायः 'अक्षर' शब्द का प्रयोग वर्णमाला के वर्गों के लिए किया जाता है किंतु अक्षर की एक भिन्न तथा मानक परिभाषा भी है - ध्वनि की वह छोटी से छोटी इकाई जिसका उच्चारण वायु के एक झटके से होता है , अक्षर कहलाती है।
जैसे - आ , जी . क्या इत्यादि।

शब्द

दो या दो से अधिक वर्णो से बने ऐसे समूह को 'शब्द' कहते है जिसका कोई न कोई अर्थ निकलता हो। या वर्णों या ध्वनियों के सार्थक वर्णसमुदाय को 'शब्द' कहते है।

जैसे - कमल, चल आदि 

शब्द-भेद Question 8:

योगरूढ़ शब्द का उदाहरण है :

  1. सविता
  2. जलज
  3. चौराहा
  4. कंटक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : जलज

शब्द-भेद Question 8 Detailed Solution

योगरूढ़ शब्द का उदाहरण है - 'जलज'

  • जलज = (जल + ज) के योग से बना है। इस शब्द का अर्थ है- जल में जन्म लेने वाला अर्थात कमल
    • कमल - पंकज, नीरज, सरोज, जलज, अंबुज, अब्ज, अरविंद, इंदीवर, उत्पल
  • जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है।
  • जैसे -
    • लम्बोदर (लम्ब + उदर अर्थात बड़े पेट वाला) = गणेश जी
    • दशानन (दश + आनन अर्थात दस मुखों वाला) = रावण

Key Points

  • रूढ़ शब्द - सविता, कंटक (इन शब्दों के खण्डों से कोई सार्थक अर्थ नहीं निकलता है।) 
  • यौगिक शब्द - 'चौराहा' (चौ + राहा = चार + रास्ता = चौराहा)

Additional Information

रूढ़ शब्द:-

  • जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें रूढ़ शब्द कहते है।

जैसे -

  • घोड़ा, कुत्ता, किताब, कौआ, नाक, कान, दिन, घर, आग, सरल, कठिन, बगीचा, लक्ष्मी, ऐरावत आदि।

यौगिक शब्द:-

  • जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है।

जैसे -

  • राजपुत्र = राज + पुत्र
  • बनावट = बन + आवट
  • घुड़सवार = घुड़ + सवार
  • प्रधानमंत्री = प्रधान + मंत्री
  • पाठशाला = पाठ + शाला 

शब्द-भेद Question 9:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही अर्थ वाला शब्द है।

फूहड़

  1. सुर  
  2. गंवार 
  3. दु:ख 
  4. पड़ाव  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : गंवार 

शब्द-भेद Question 9 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘गंवार’ है। अन्य सभी विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • उपरोक्त विकल्पों में ‘फूहड़’ का सही अर्थ वाला शब्द ‘गंवार या बेवकूफ’ होता है।
  • फूहड़ के पर्यायवाची शब्द हैं- गंदा, भद्दा, अशोभनीय, अशिष्ट आदि।

अन्य विकल्प:

  1. सुर  - देवता
  2. दु:ख – व्यथा
  3. पड़ाव  - शिविर

Additional Information

शब्द

दो या दो से अधिक वर्णो से बने ऐसे समूह को 'शब्द' कहते है जिसका कोई न कोई अर्थ निकलता हो।

शब्द-भेद Question 10:

दिए गए शब्द युग्म का सही शब्द युग्म ज्ञात कीजिए।

तनी : तनि 

  1. युवती : सूर्य
  2. थोड़ा : बंधन
  3. उसके बाद : तुम्हारा
  4. तराजू : लहर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : थोड़ा : बंधन

शब्द-भेद Question 10 Detailed Solution

तनी : तनि का उचित शब्द युग्म 'थोड़ा : बंधन' होता है।

श्रुतिसम भिन्नार्थक/

शब्द युग्म

ऐसे शब्द जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा सा अंतर होता है। वे बोलने में लगभग एक जैसे लगते हैं परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती हैं। ऐसे शब्द 'श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।

जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है। घन= बादल, धन=सम्पत्ति।


Key Points
अन्य विकल्प : 
विकल्प  शब्द युग्म 
उसके बाद : तुम्हारा तब : तव
तराजू : लहर तुला : तरंग 
युवती : सूर्य तरूणी : तरणि
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti jodi happy teen patti teen patti joy apk