आत्मकथा MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for आत्मकथा - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Apr 9, 2025

পাওয়া आत्मकथा उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন आत्मकथा MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest आत्मकथा MCQ Objective Questions

Top आत्मकथा MCQ Objective Questions

आत्मकथा Question 1:

प्रकाशन वर्ष के अनुसार रचनाओं का सही क्रम है?

A) मेरा जीवन प्रवाह 

B) आपबीती 

C) मेरी आत्म कहानी 

D) मेरी जीवन यात्रा 

  1. A, B, D, C
  2. B, C, A, D
  3. C, D, B, A
  4. D, A, C, B

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : B, C, A, D

आत्मकथा Question 1 Detailed Solution

प्रकाशन वर्ष के अनुसार रचनाओं का क्रम इस प्रकार है-

रचना प्रकाशन वर्ष
आपबीती    1921 
मेरी आत्म कहानी     1941 ई.
मेरा जीवन प्रवाह     1948 
मेरी जीवन यात्रा    1946 
Key Points
रचना चनाकार विधा
आपबीती  भाई परमानन्द आत्मकथा
मेरी आत्म कहानी श्यामसुंदर दास आत्मकथा
मेरा जीवन प्रवाह  वियोगी हरि आत्मकथा
मेरी जीवन यात्रा  राहुल सांकृत्यायन आत्मकथा

Important Pointsभाई परमानन्द-

  • जीवनकाल- 1876-1947

श्यामसुंदर दास-

  • जीवनकाल- 1875-1945 ई.
  • सन् 1893 में काशी नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना करने वालों में ये भी शामिल थे ।
  • रचनाएँ-
    • हिंदी कोविद रत्नमाला भाग 1, 2 (1909,1914)
    • साहित्यालोचन (1922)
    • भाषाविज्ञान (1923)
    • हिंदी भाषा और साहित्य (1930) रूपकहस्य (1931)
    • भाषारहस्य भाग 1 (1935)
    • हिंदी के निर्माता (1940)
    • मेरी आत्मकहानी (1941)
    • कबीर ग्रंथावली (1928)
    • साहित्यिक लेख (1945)।

वियोगी हरि- 

  • जीवनकाल- 1895-1988 ई.
  • रचनाएँ-
    • वीर सतसई
    • चरखा स्तोत्र

राहुल सांकृत्यायन-

  • जीवनकाल- 1893-1963 ई.
  • इन्होंने यात्रा साहित्य को उसके शीर्ष पर पहुँचा दिया।
  • रचनाएँ-
  • जीवनी-
    • स्तालिन (1954)
    • कार्ल मार्क्स (1954)
    • लेनिन (1954)
    • यात्रा साहित्य
    • मेरी तिब्बत यात्रा (1937)
    • मेरी लद्दाख यात्रा (1939) 
    • किन्नर देश में (1948) 
    • घुमक्कड़ शास्त्र (1948)
    • राहुल यात्रावली (1949)
    • यात्रा के पन्ने (1952) 
    • चीन में कम्यून (1959)

आत्मकथा Question 2:

महात्मा गांधी ने आश्रम के व्यय का अनुमान लगाने हेतु आश्रम में कितने लोगो के हो जाने की संभावना व्यक्त की?

  1. चालीस
  2. तीस
  3. पचास
  4. सौ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पचास

आत्मकथा Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है पचास।

  • आरंभ में संस्था (आश्रम) में चालीस लोग होंगे। कुछ समय में इस संख्या के पचास हो जाने की संभावना है।

Key Points

  • हर महीने औसतन दस अतिथियों के आने की संभावना है।
  • इनमें तीन या पाँच सपरिवार होंगे , इसलिए स्थान की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि परिवार वाले लोग अलग रह सकें और शेष एक साथ।
  • आश्रम का अनुमानित व्यय मोहनदास करमचंद गाँधी द्वारा लिखित लेखा जोखा है। 
  • इसमें उन्होंने अहमदाबाद के आश्रम के खर्च का अनुमान उन्होंने लगाया है। 

Additional Information

  • ​मोहनदास करमचंद गाँधी का जन्म 02 अक्टूबर1869 में गुजरात के पोरबंदर गाँव में हुआ था।
  • महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनके पिताजी का नाम करमचंद गांधी था और माता जी का नाम पुतलीबाई था ।
  • भारत की स्वतंत्रता में गांधीजी का काफी अहम योगदान था।
  • गांधीजी अहिंसा के पुजारी और प्रचारक थे, वे लोगों से आशा करते थे की वे भी अहिंसा का रास्ता अपनाये।
  • गांधीजी ने 1930 दांडी यात्रा करके नमक सत्याग्रह किया था।
  • बापू ने लंदन से वकालत की पढ़ाई की और बैरिस्टर (वकील) बने।
  • प्रमुख कृतियां: हिन्द स्वराज, मेरे सपनों का भारत, सत्य के साथ मेरे प्रयोग(आत्मकथा)। 
  • प्रमुख पत्र-पत्रिकाएं: यंग इंडिया, हरिजन, नवजीवन, इंडियन ओपिनियन। 

Important Points

  • “अंग्रेजों भारत छोड़ो” ये बापू का नारा था लेकिन बापू हिंसा के खिलाफ थे।
  • भारत छोडो आंदोलन के समय बापू ने "करो या मरो" का नारा भी दिया था। 
  • अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए भी बापू अंग्रेजों के लिए काफी बड़ी मुश्किल बने हुए थे।

आत्मकथा Question 3:

'भारत माता' पाठ के आधार पर निम्न मे से हिंदुस्तान की अजीज चीज़ नहीं है?

  1. खेत  
  2. नदी 
  3. पहाड़ 
  4. गाँव 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : गाँव 

आत्मकथा Question 3 Detailed Solution

'भारत माता' पाठ के आधार पर हिंदुस्तान की अजीज चीज़ नहीं है - गाँव

  • किसान सामान्यत: ‘भारत माता’ का अर्थ-धरती से लेते थे।
  • नेहरू किसानों को बताते हैं कि भारत वह है जो उन्होंने समझ रखा है।
  • इसमें नदी, पहाड़, जंगल, खेत व करोड़ों भारतीय शामिल हैं। 

गाँव-

  • कस्बा, देहात, ग्राम, खेड़ा, पुरवा, टोला

Key Pointsभारत माता-

  • रचनाकार- जवाहरलाल नेहरू 
  • मुख्य पात्र-  नेहरू जी, किसान आदि। 
  • विषय-
    • नेहरू जी अपने समारोह में और गाँव के किसानों के साथ भारत की चर्चा करते थे।

Mistake Points

  • खेत-
    • फ़सल उत्पन्न करने हेतु ज़मीन एवं क्षेत्र।
  • नदी-
    • सरिता, तटिनी, वाहिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, शैलजा, नद, शैवालिनी
  • पहाड़- 
    • पर्वत, शैल, नग, भूधर, अंचल, महीधर, गिरि, भूमिधर, तुंग, अद्रि।

Important Points पंडित जवाहरलाल नेहरु-

  • जन्म- 1889-1964 ई. 
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • पिता के पत्र : पुत्री के नाम - 1929
    • विश्व इतिहास की झलक (ग्लिंप्सेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री) - 1933
    • मेरी कहानी (आत्मकथा) - 1936
    • भारत की खोज (दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया) - 1945
    • राजनीति से दूर

आत्मकथा Question 4:

'जवाहरलाल नेहरू' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष किस वर्ष बने?

  1. सन् 1929 ई. 
  2. सन् 1939 ई. 
  3. सन् 1928 ई. 
  4. सन् 1938 ई. 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सन् 1929 ई. 

आत्मकथा Question 4 Detailed Solution

'जवाहरलाल नेहरू' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष सन् 1929 ई. वर्ष बने

  • 31 दिसम्बर 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन तत्कालीन पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुआ।
  • इस ऐतिहासिक अधिवेशन में कांग्रेस के ‘पूर्ण स्वराज’ का घोषणा-पत्र तैयार किया तथा
  • 'पूर्ण स्वराज' को कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घोषित किया। जवाहरलाल नेहरू, इस अधिवेशन के अध्यक्ष चुने गये।
  • 31 दिसम्बर 1929 की अर्द्धरात्रि को 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के बीच रावी नदी के तट पर भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया गया। 

Key Pointsभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कुछ अधिवेशन:-

वर्ष    स्थान  अध्यक्ष
1887 ई. मद्रास (चेन्नई)  बदरुद्दीन तैयब जी
1893 ई. लाहौर दादाभाई नौरोजी
1905 ई. बनारस गोपाल कृष्ण गोखले
1936 ई. लखनऊ जवाहर लाल नेहरु
1937 ई. फ़ैजपुर जवाहर लाल नेहरु

Mistake Points

वर्ष    स्थान  अध्यक्ष
1928 ई कलकत्ता पं. मोतीलाल नेहरू
1938 ई. हरिपुरा सुभाष चन्द्र बोस
1939 ई. त्रिपुरी सुभाष चन्द्र बोस

Important Pointsपंडित जवाहरलाल नेहरु-

  • जन्म- 1889-1964 ई. 
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • पिता के पत्र : पुत्री के नाम - 1929
    • विश्व इतिहास की झलक (ग्लिंप्सेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री) - 1933
    • मेरी कहानी (आत्मकथा) - 1936
    • भारत की खोज (दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया) - 1945
    • राजनीति से दूर

आत्मकथा Question 5:

"सच्ची संस्कृति को दुनिया के हर कोने से प्रेरणा मिलती है, लेकिन वह अपनी ही धरती पर पैदा होती है और उसकी जड़े जन-मन में समाई रहती है।"- यह कथन किसका है?

  1. महात्मा गांधी  
  2. महावीर प्रसाद द्विवेदी 
  3. नामवर सिंह 
  4. जवाहरलाल नेहरू 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : जवाहरलाल नेहरू 

आत्मकथा Question 5 Detailed Solution

"सच्ची संस्कृति को दुनिया के हर कोने से प्रेरणा मिलती है, लेकिन वह अपनी ही धरती पर पैदा होती है और उसकी जड़े जन-मन में समाई रहती है।"- यह कथन जवाहरलाल नेहरू का है। 

  • यह कथन जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक भारत की खोज के सार के रुप में है। 

Key Pointsभारत की खोज-

  • रचनाकार- जवाहरलाल नेहरू 
  • प्रकाशन वर्ष- 1945
  • मुख्य पात्र-  नेहरू जी आदि। 
  • विषय- 
    • भारतीय इतिहास, भारतीय संस्कृति, भारत की राजनीति तथा धर्म-विचार आदि। 

Mistake Pointsमहात्मा गांधी-

  • जन्म- 1869-1948 ई. 
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • हिन्द स्वराज
    • मेरे सपनों का भारत
    • दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह
    • सच्चाई भगवान है
    • सांप्रदायिक सद्भावना का रास्ता

महावीर प्रसाद द्विवेदी-

  • जन्म- 1864-1938 ई. 
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • विनय विनोद -1889
    • विहार वाटिका -1890
    • गंगा लहरी -1891 
    • ऋतुतरंगिणी - 1891 
    • कुमारसम्भवसार -1902 

नामवर सिंह- 

  • जन्म- 1927-2019 ई. 
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • आधुनिक साहित्य की प्रवृत्तियाँ - 1954
    • इतिहास और आलोचना - 1957
    • कहानी : नयी कहानी - 1964
    • कविता के नये प्रतिमान - 1968
    • दूसरी परम्परा की खोज - 1982

Important Pointsपंडित जवाहरलाल नेहरु-

  • जन्म- 1889-1964 ई. 
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • पिता के पत्र : पुत्री के नाम - 1929
    • विश्व इतिहास की झलक (ग्लिंप्सेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री) - 1933
    • मेरी कहानी (आत्मकथा) - 1936
    • राजनीति से दूर

आत्मकथा Question 6:

'आपहुदरी' आत्मकथा के संदर्भ में मैनेजर पाण्डेय ने क्या कहा है?

  1. यह आत्मकथा रमणिका के साहित्यिक जीवन पर केंद्रित है, लेकिन सामाजिक संघर्षों का उल्लेख नहीं है।
  2. इस आत्मकथा में पंजाबी भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है।
  3. यह एक दिलचस्प और दिलकश आत्मकथा है, जिसमें समय का इतिहास और विभाजन के दंगे दर्ज हैं।
  4. यह आत्मकथा पूरी तरह से काल्पनिक और फंतासी पर आधारित है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : यह एक दिलचस्प और दिलकश आत्मकथा है, जिसमें समय का इतिहास और विभाजन के दंगे दर्ज हैं।

आत्मकथा Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर है - यह एक दिलचस्प और दिलकश आत्मकथा है, जिसमें समय का इतिहास और विभाजन के दंगे दर्ज हैं।

 

आत्मकथा Question 7:

सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (रचनाकार) सूची-II (आत्मकथा)
(A) तसलीमा नसरीन (I) मेरे बचपन के दिन
(B) श्यौराज सिंह 'बेचैन' (II) मेरा बचपन मेरे कंधों पर
(C) तुलसीराम (III) मुर्दहिया
(D) चन्द्रकिरण सौनरेक्सा (IV) पिंजरे की मैना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)
  2. (A) - (II), (B) - (I), (C) - (III), (D) - (IV)
  3. (A) - (I), (B) - (III), (C) - (II), (D) - (IV)
  4. (A) - (IV), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (I)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

आत्मकथा Question 7 Detailed Solution

सही उत्तर है - (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

 

विश्लेषण:

  • (A) तसलीमा नसरीन - मेरे बचपन के दिन (2013 में प्रकाशित एक आत्मकथा)
  • (B) श्यौराज सिंह 'बेचैन' - मेरा बचपन मेरे कंधों पर (2009)
  • (C) तुलसीराम - मुर्दहिया (2010)
  • (D) चन्द्रकिरण सौनरेक्सा - पिंजरे की मैना (2008)

आत्मकथा Question 8:

सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (आत्मकथा) सूची-II (रचनाकार)
(A) मेरी जीवन यात्रा (I) जानकी देवी बजाज
(B) कस्तूरी कुण्डल बसै (II) मैत्रेयी पुष्पा
(C) हादसे (III) रमणिका गुप्ता
(D) एक कहानी यह भी (IV) मन्नू भंडारी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)
  2. (A) - (II), (B) - (I), (C) - (III), (D) - (IV)
  3. (A) - (I), (B) - (III), (C) - (II), (D) - (IV)
  4. (A) - (IV), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (I)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

आत्मकथा Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर है - (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

 

विश्लेषण:

  • (A) मेरी जीवन यात्रा - जानकी देवी बजाज (1956)
  • (B) कस्तूरी कुण्डल बसै - मैत्रेयी पुष्पा (2002)
  • (C) हादसे - रमणिका गुप्ता (2005)
  • (D) एक कहानी यह भी - मन्नू भंडारी (2007)

आत्मकथा Question 9:

सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए-

सूची-I (आत्मकथा) सूची-II (प्रकाशन वर्ष)
(A) जीवन के चार अध्याय (I) 1966
(B) अरुणायन (II) 1974
(C) मेरे सात जनम (III) 1986
(D) पंखहीन (IV) 2004

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) - (I), (B) - (III), (C) - (II), (D) - (IV)
  2. (A) - (IV), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (I)
  3. (A) - (II), (B) - (I), (C) - (III), (D) - (IV)
  4. (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

आत्मकथा Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

 

विश्लेषण-

  • (A) जीवन के चार अध्याय - 1966 (भवनेश्वर प्रसाद मिश्र ‘माधव’)
  • (B) अरुणायन - 1974 (रामावतार ‘अरुण’)
  • (C) मेरे सात जनम - 1986 (हंसराज रहबर)
  • (D) पंखहीन - 2004 (विष्णु प्रभाकर)

आत्मकथा Question 10:

सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए-

सूची-I (रचनाकार) सूची-II (आत्मकथा)
(A) चतुरसेन शास्त्री (I) यादों की परछाइयाँ
(B) सेठ गोविन्ददास (II) आत्मनिरीक्षण
(C) रामदरश मिश्र (III) सहचर है समय
(D) नागार्जुन (IV) विषकीट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) - (I), (B) - (III), (C) - (II), (D) - (IV)
  2. (A) - (II), (B) - (I), (C) - (III), (D) - (IV)
  3. (A) - (IV), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (I)
  4. (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

आत्मकथा Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर है - (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)

विश्लेषण:

  • (A) चतुरसेन शास्त्री - यादों की परछाइयाँ (1956)
  • (B) सेठ गोविन्ददास - आत्मनिरीक्षण (1958)
  • (C) रामदरश मिश्र - सहचर है समय (1991)
  • (D) नागार्जुन - विषकीट (1999)
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti joy mod apk teen patti party teen patti master 2024