समास का अर्थ क्या होता है? 

This question was previously asked in
Bihar STET TGT (Hindi) Official Paper-I (Held On: 10 Sept, 2023 Shift 1)
View all Bihar STET Papers >
  1. विस्तार
  2. संक्षेप
  3. लंबा
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संक्षेप
Free
Bihar STET Paper 1 Social Science Full Test 1
150 Qs. 150 Marks 150 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

समास का अर्थ होता है - संक्षेप 

Key Points

  • समास शब्द का शाब्दिक अर्थ है– संक्षिप्तीकरण।
  • इसे दूसरे रूप में 'संक्षेप' या संक्षिप्तीकरण भी कह सकते हैं। इसके शाब्दिक अर्थ से ही पता चलता है कि ये शब्दों को संक्षिप्त करने की कोई व्याकरणीय प्रक्रिया है।
  • तथा समास से बने शब्द को समस्त पद कहते हैं। समस्त पद के सभी पदों को अलग-अलग करने की प्रक्रिया को समास विग्रह कहते हैं। जैसे- विद्यालय - विद्या के लिए आलय।

Important Points

समास - समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है। समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र, समास के छःप्रकार हैं -

समास 

परिभाषा

उदाहरण

तत्पुरुष 

जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।

धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।

बहुव्रीहि 

जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं। 

जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।

कर्मधारय 

जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो। 

पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं।

कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव।

द्विगु 

जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।

दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।

अव्यययीभाव

जिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे। 

प्रति + दिन = प्रतिदिन, एक + एक = एकाएक

द्वंद्व 

द्वन्द्व समास में समस्तपद के दोनों पद प्रधान हों या दोनों पद सामान हों एवं दोंनों पदों को मिलाते समय "और, अथवा, या, एवं" आदि योजक लुप्त हो जाएँ, वह समास द्वंद्व समास कहलाता है।

माता- पिता = माता और पिता, हाँ- न = हाँ या न 

Latest Bihar STET Updates

Last updated on Jul 3, 2025

-> The Bihar STET 2025 Notification will be released soon.

->  The written exam will consist of  Paper-I and Paper-II  of 150 marks each. 

-> The candidates should go through the Bihar STET selection process to have an idea of the selection procedure in detail.

-> For revision and practice for the exam, solve Bihar STET Previous Year Papers.

Hot Links: all teen patti game teen patti master gold teen patti flush dhani teen patti teen patti master update