बंदऊँ गुरुपद पदुम परागा'

इसमें अलंकार है:

This question was previously asked in
DSSSB JE Electrical 16 Mar 2022 Official Paper
View all DSSSB JE Papers >
  1. वक्रोक्ति
  2. यमक
  3. उपमा
  4. अनुप्रास

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अनुप्रास
Free
DSSSB JE Civil: Full Test 1
4.7 K Users
200 Questions 200 Marks 120 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

बंऊँ गुरुपद पदुरागा' इसमें अलंकार है- 'अनुप्रास'

  • 'प' और 'द' वर्णों की बार-बार आवृत्ति के कारण काव्य में चमत्कार उत्पन्न हो रहा है। अत: यहाँ अनुप्रास अलंकार है 
    • जब किसी काव्य को सुंदर बनाने के लिए किसी वर्ण की बार-बार आवृति हो तो वह अनुप्रास अलंकार कहलाता है।
  • उदाहरण-
    • मुदित महापति मंदिर आये।
    • (यहां पर "म" वर्ण की आवृत्ति बार-बार आ रही है इसलिए यहां पर अनुप्रास अलंकार है।)

Key Pointsअनुप्रास अलंकार के अन्य उदाहरण:-

  •  बिलोकी हुत मेज बचा। 
  • घुपति राघव राजा राम। 
  • कायर क्रूपूत कुचली यूँ ही मर जाते हैं। 
  • रनी नुजा तामाल रुवर बहु छाए।
  • सुरभित सुंदर सुखद सुमन तुम पर खिलते  हैं।

Additional Information

वक्रोक्ति अलंकार:-

  • जहाँ किसी के कथन का कोई दूसरा व्यक्ति दूसरा अर्थ निकाले, वहाँ वक्रोक्ति अलंकार होता है।

उदाहरण-

  • एक कह्यो वर देत सिव, भाव चाहिए मीत।
    सुनि कह कोउ, भोले भवहिं भाव चाहिए मीत।।
  • (एक ने कहा कि शिव वर देते हैं पर मन में 'भाव' होना चाहिए। सुनकर दूसरे ने कहा-शिव इतने भोले हैं कि उनके रिझाने के लिए ‘भाव’ की भी आवश्यकता नहीं।)

यमक अलंकार:-

  • जब एक शब्द प्रयोग दो बार होता है और दोनों बार उसके अर्थ अलग-अलग होते हैं तब वहाँ यमक अलंकार होता है।

उदाहरण-

  • काली घटा का घमंड घटा। 
  • (पहली बार ‘घटा’ शब्द का प्रयोग बादलों के काले रंग की और दूसरी बार ‘घटा’ शब्द बादलों के कम होने का वर्णन कर रहा है)

उपमा अलंकार:-

  • जब किन्ही दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकर होता है।

उदाहरण-

  • मुख चन्द्रमा-सा सुन्दर है
  • (यहाँ चेहरे की तुलना चाँद से की गयी है अत: यहाँ उपमा अलंकार है)     
Latest DSSSB JE Updates

Last updated on Jun 26, 2025

-> The cancellation of the DSSSB JE recruitment for Advertisement Number 01/21 has been revoked by the exam authorities. The result of the recruitment exam will be declared soon. 

-> The DSSSB JE Recruitment 2025 notification will be announced shortly for Junior Engineer posts in different Engineering branches.

-> DSSSB JE Tier 2 Result has been released for the post of Junior Engineer (Electrical) (Post Code 802/22). The exam was conducted on 4th March 2024. 

-> The vacancies are released every year and examinations are conducted in various stages for recruitment.

-> A total of 691 vacancies were announced for the DSSSB JE Recruitment 2023. 

-> The selection process will include Tier I and Tier 2 examinations. Candidates can practice more questions from the DSSSB JE Previous year papers and DSSSB JE mock tests.

More शब्दालंकार Questions

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: all teen patti game teen patti rummy 51 bonus teen patti master old version teen patti gold online