Comprehension

निम्नांकित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्न के उत्तर दीजिए:

पूर्व में निर्धनता के विरुद्ध युद्ध जनसंख्या की समस्या से अन्त:बद्ध था। जनसंख्या के बारे में कथनों और दृष्टिकोणों का प्रसार होने लगा। बहुत से मामले में इन्द्रियानुभविक तर्कशास्त्र के अशोधित स्वरूप को अपनाया गया। इसके फलस्वरूप माल्थस के सिद्धांत और विहित सुझाव अवश्यम्भावी हो गए। ऐसा इस स्थिति के बावजूद है कि विशेषज्ञ विकास प्रतिमानों पर जनांकिकीय कारकों के प्रभाव को संकल्पना का स्वरूप देने के लिए गंभीर प्रयत्न करते रहे। विभिन्न चरों को संबद्ध करने तथा नीति और कार्यक्रम निर्माण हेतु आधार उपलब्ध कराने के आशय से निदर्श और सिद्धांत प्रतिपादित किए गए। जैसा कि पश्चिमी देशों के अनुभव से ज्ञात हुआ, ऐसी प्रत्याशा थी कि देशों के विकसित होने पर जनसंख्या वृद्धि की दरों में गिरावट आना आरंभ हो जाएगा। किन्तु जैसा कि बहुत से लोगों ने चेतावनी दी थी, देशों ने इस प्रक्रम के घटित होने तक की प्रतीक्षा नहीं की। उन्हें अपेक्षाकृत अधिक प्रत्यक्ष साधन का उपयोग कर जनसंख्या वृद्धि में कमी लाने की गति में तेजी लाना चाहिए। निश्चित तौर पर जनसंख्या को लेकर यह चिन्ता विशेष रूप से एशियाई देशों के संदर्भ में अनेक दशकों से बनी हुई है। नस्ल और नस्लवाद के विषय पर होनेवाली चर्चाओं में यह केन्द्रीय विषय (मूल मुद्दा) था। किन्तु जिस पैमाने पर और जिस रूप में चर्चा हुई वह नवीन था।

शैक्षणिक जगत में अथवा नवजात अन्तरराष्टीय संगठनों की परिधि में होनेवाली बहस में भी एक नई तान दिखाई दी। उन्होंने आर्थिक विकास और जनसंख्या नियंत्रण के मध्य संबंध जैसे विषयों पर ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने समृद्ध देशों के जनांकिकीय अनुभव और निर्धन राष्ट्रों पर इसके संभावित प्रभाव जैसे विषयों पर भी चर्चा की। अब जनसंख्या के संबंध में नया दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है जिसमें इसके प्रबंधन के लिए नए वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय उपागमों का अनुप्रयोग किया जाना अपेक्षित है।

पश्चिमी देशों का अनुभव था कि विकास की परिणति क्या होगी?

This question was previously asked in
UGC NET Paper 1: Held on 11 Oct 2022 Shift 2
View all UGC NET Papers >
  1. नस्ली समानता
  2. जनसंख्या में गिरावट
  3. नस्लवाद संबंधी चर्चा का अन्त
  4. एशिया पर अन्तरराष्ट्रीय फोकस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : जनसंख्या में गिरावट
Free
UGC NET Paper 1: Held on 21st August 2024 Shift 1
10.8 K Users
50 Questions 100 Marks 60 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर "जनसंख्या में गिरावट" है।

Key Points

  • आइए गद्यांश से निम्नलिखित कथन पर विचार करें:
    • जैसा कि पश्चिम के अनुभव ने सुझाव दिया था, यह आशा की गई थी कि जैसे-जैसे देश विकसित होंगे, जनसंख्या वृद्धि दर गिरनी शुरू हो जाएगी
  • उपरोक्त कथन पर प्रकाश डाले गए भाग से यह स्पष्ट है कि पश्चिमी अनुभव यह था कि विकास जनसंख्या में कमी लाएगा

इसलिए, सही उत्तर विकल्प 2 है।

Latest UGC NET Updates

Last updated on Jun 12, 2025

-> The UGC NET June 2025 exam will be conducted from 25th to 29th June 2025.

-> The UGC-NET exam takes place for 85 subjects, to determine the eligibility for 'Junior Research Fellowship’ and ‘Assistant Professor’ posts, as well as for PhD. admissions.

-> The exam is conducted bi-annually - in June and December cycles.

-> The exam comprises two papers - Paper I and Paper II. Paper I consists of 50 questions and Paper II consists of 100 questions. 

-> The candidates who are preparing for the exam can check the UGC NET Previous Year Papers and UGC NET Test Series to boost their preparations.

More Verbal Ability Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti earning app lucky teen patti teen patti online teen patti joy official teen patti all game