शब्द MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for शब्द - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Mar 11, 2025

பெறு शब्द பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் शब्द MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest शब्द MCQ Objective Questions

Top शब्द MCQ Objective Questions

शब्द Question 1:

'अस्थि' का अर्थ है: 

  1. हड्डी 
  2. बुरा 
  3. गर्व 
  4. सुन्दर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : हड्डी 

शब्द Question 1 Detailed Solution

: दिये गए विकल्पों में से सही विकल्प 1 'हड्डी ' है।

Key Points

  • 'अस्थि' का अर्थ 'हड्डी' है।
  • वाक्य प्रयोग - दुर्घटना में उसकी अस्थि चूर हो गयी।
  • हड्डी का तत्सम रूप है हड्ड।
  • पहले शब्द-व्युत्पत्ति शास्त्रियों की मान्यता थी कि इसका तत्सम अस्थि है, किन्तु शब्द-व्युत्पत्ति के नियमों के अनुसार अस्थि का हड्डी में परिवर्तन सम्भव नहीं।
  • हड्डी को शौरसेनी प्राकृत में (हड्ड) कहा गया है, जो कि अस्थि शब्द से प्रभावित एक देशज शब्द हो सकता है, और वैदिक भाषा के समकालीन किसी प्राचीन भारतीय आर्य बोली में प्रचलित शब्द हो सकता है, जो अस्थि के मूल शब्द से ही सम्बंधित किसी अन्य शब्द से उत्पन्न हुआ हो।
  • सम्भवतः प्राकृत शब्द हड्ड को संस्कृत में ऐतिहासिक काल में अंगीकार किया गया है।


अन्य विकल्प:

 शब्द  अर्थ  वाक्य प्रयोग

अभिराम

सुंदर

अभिराम राम को देख सीता मन-ही-मन मुग्ध हो गयीं।

अभिमान

गर्व

अभिमान चूर होकर रहता है।

अनुचित

बुरा

तुमने अनुचित कार्य किया।

शब्द Question 2:

निपुण का अर्थ छाँटिए-

  1. कुशल
  2. सकुशल
  3. अकुशल
  4. सक्षम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कुशल

शब्द Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 ‘कुशल’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

  • दिए गए विकल्पों में से 'निपुण' का अर्थ 'कुशल' है। 
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 
  • कुशल के पर्यायवाची शब्द हैं - दक्ष, निपुण, चतुर, होशियार, प्रवीण।
  • सकुशल क्रिया विशेषण शब्द है जिसका अर्थ है कुशलता पूर्वक। 
  • अकुशल विशेषण शब्द है जिसका अर्थ है गुणरहित। 
  • सक्षम विशेषण शब्द है जिसका अर्थ है समर्थवान। 

  • शब्द और अर्थ सामान्य व्यवहार के लिए सहायक तो हैं ही, शास्त्रीय परम्परा में भी उनका महत्त्व सर्वस्वीकृत है।
  • शब्द और अर्थ अन्योन्याश्रित हैं। दोनों को मिलाकर ही 'सार्थक शब्द' बनता है।
  • अर्थ के बिना शब्द निर्जीव है और शब्द के बिना अर्थ अग्राह्य या अप्रयोज्य।

शब्द Question 3:

'समवाय' शब्द का अर्थ है

  1. समूह
  2. समव्यस्क
  3. अच्छा समय
  4. समान वायु

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : समूह

शब्द Question 3 Detailed Solution

'समवाय' का अर्थ - समूह है अत: सही विकल्प 1 'समूह' है अन्य विकल्प अनुचित उत्तर है 

  • 'समवाय' का अर्थ - समूह है

अन्य विकल्प - 

  • समव्यस्क का अर्थ - हमउम्र 
  • अच्छा समय - सुसमय 
  • समान वायु - शरीरस्थ पांच वायु में से एक

 

शब्दार्थ

शब्दों के अर्थ को शब्दार्थ कहते हैं। शब्दार्थ न केवल व्याकरण और अर्थ पर, बल्कि भाषा के उपयोग और समग्र रूप से भाषा के अधिग्रहण पर दिखता है। "अर्थ का अध्ययन विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है।

शब्द Question 4:

जोड़कर लिखिए I

(अ)

(ब)

1.

25

अ.

अठहत्तर

2.

78

आ.

पच्चीस

3.

38

इ.

उनतीस

4.

54

ई.

अडतीस

5. 29 उ. चौवन

  1. 1 - आ, 2 - अ, 3 - ई, 4 - उ, 5 - इ
  2. 1 - अ, 2 - इ, 3 - आ, 4 - उ, 5 - ई
  3. 1 - इ, 2 - उ, 3 - आ, 4 - अ, 5 - ई
  4. 1 - उ, 2 - आ, 3 - अ, 4 - ई, 5 - इ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 1 - आ, 2 - अ, 3 - ई, 4 - उ, 5 - इ

शब्द Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर 1 - आ, 2 - अ, 3 - ई, 4 - उ, 5 - इ  है। 

Key Pointsसंख्या का उनके शब्दों के साथ सुमेल-

()

()

1.

25

आ.

पच्चीस

2.

78

अ.

अठहत्तर

3.

38

ई.

अडतीस

4.

54

उ.

चौवन

5.

29

इ.

उनतीस

Additional Informationहिंदी की गिनती शब्दों में-

1-50

1- एक

11- ग्यारह

21- इक्कीस

31- इकतीस

41- इकतालीस

2- दो

12- बारह

22- बाईस

32- बत्तीस

42- बयालीस

3- तीन

13- तेरह

23- तेईस

33- तैंतीस

43- तैंतालीस

4- चार

14- चौदह

24- चौबीस

34- चौंतीस

44- चौंतालीस

5- पांच

15- पंद्रह

25- पच्चीस

35- पैंतीस

45- पैंतालीस

6- छः

16- सोलह

26- छब्बीस

36- छ्त्तीस

46- छियालीस

7- सात

17- सत्रह

27- सत्ताईस

37- सैंतीस

47- सैंतालीस

8- आठ

18- अट्ठारह

28- अट्ठाईस

38- अड़तीस

48- अड़तालीस

9- नौ

19- उन्निस

29- उनतीस

39- उनतालीस

49- उनचास

10- दस

20- बीस

30- तीस

40- चालीस

50- पचास

51-100

51- इक्यावन

61- इकसठ

71- इकहत्तर

81- इक्यासी

91- इक्यानबे

52- बावन

62- बासठ

72- बहत्तर

82- बयासी

92- बानवे

53- तिरेपन

63- तिरसठ

73- तिहत्तर

83- तिरासी

93- तिरानवे

54- चौबन

64- चौंसठ

74- चौहत्तर

84- चौरासी

94- चौरानवे

55- पचपन

65- पैंसठ

75- पचहत्तर

85- पचासी

95- पचानवे

56- छप्पन

66- छियासठ

76- छिहत्तर

86- छियासी

96- छियानवे

57- सत्तावन

67- सड़सठ

77- सतहत्तर

87- सतासी

97- सत्तानवे

58- अट्ठावन

68- अड़सठ

78- अठहत्तर

88- अठासी

98- अट्ठानवे

59- उनसठ

69- उनहत्तर

79- उनासी

89- नवासी

99- निन्यानवे

60- साठ

70- सत्तर

80- अस्सी

90- नब्बे

100- सौ

शब्द Question 5:

बड़बड़ाना, खटखटाना और भनभनाना शब्दों में क्रिया के कौन-से प्रकार के धातु का प्रयोग किया गया है ?

  1. मिश्र धातु
  2. अनुकरण धातु
  3.  यौगिक धातु
  4. प्रेरणार्थक धातु
  5. उत्तर नहीं देना चाहते

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनुकरण धातु

शब्द Question 5 Detailed Solution

सही विकल्प है - अनुकरण धातु

बड़बड़ाना, खटखटाना और भनभनाना शब्दों मेंअनुकरण धातु का प्रयोग किया गया है

Key Points

  • धातु :- क्रिया के मूल रूप को धातु कहते है।
  • जैसे - पढ़, जा, खा, लिख आदि।
  • अनुकरण धातु :-   जो धातुएँ किसी ध्वनि के अनुकरण पर बनाई जाती है, उसे अनुकरणात्मक धातु कहते है।
  • जैसे-पटकना, टनटनाना, खटकना धातुएँ अनुकरणात्मक धातु के अंतर्गत आती है।
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
  • मिश्र धातु -  जिन संज्ञा, विशेषण और क्रिया विशेषण शब्दों के बाद ‘करना’ या ‘होना’ जैसे क्रिया पदों के प्रयोग से जो नई क्रिया धातुएँ बनती है उसे मिश्र धातु कहते है।

जैसे -

  • देना- पैसा देना, उधार देना।
  • मारना- गोता मारना, डींग मारना।

यौगिक धातु  – यौगिक धातु किसी प्रत्यय के योग से बनती है।

  • जैसे- ‘खाना’ से खिला, ‘पढ़ना’ से पढ़। 

प्रेरणार्थक धातु - मूल धातु का वह विकृत रूप जिससे क्रिया के व्यापार में कर्ता (प्रेरित कर्ता) पर किसी (प्रेरक कर्ता) की प्रेरणा का बोध हो तो उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

  • वह सबसे चालान भरवाता है.
  • महेश बच्चों को रुलाता है.
  • गीता बच्चों को हिंदी पढ़ाती है.

Additional Informationधातु के भेद :- 
व्युत्पत्ति अथवा शब्द-निमार्ण की दृष्टि से धातु पाँच प्रकार की होती है

धातु  परिभाषा  उदाहरण 
मूल धातु मूल धातु स्वतन्त्र होती हैं यह किसी दूसरे शब्द पर आश्रित नहीं होती है। खा, देख, पी इत्यादि।
यौगिक धातु   यौगिक धातु किसी प्रत्यय के योग से बनती है। खाना’ से खिला, ‘पढ़ना’ से पढ़।
 नामधातु जो धातु संज्ञा या विशेषण से बनती है, उसे ‘नामधातु’ कहते है।

संज्ञा से – हाथ- हथियाना।

 बतियाना।

विशेषण से – चिकना- चिकनाना।

मिश्र धातु जिन संज्ञा, विशेषण और क्रिया विशेषण शब्दों के बाद ‘करना’ या ‘होना’ जैसे क्रिया पदों के प्रयोग से जो नई क्रिया धातुएँ बनती है उसे मिश्र धातु कहते है।

लेना-काम लेना, खा लेना।

जाना- चले जाना, सो जाना।

अनुकरणात्मक धातु जो धातुएँ किसी ध्वनि के अनुकरण पर बनाई जाती है, उसे अनुकरणात्मक धातु कहते है। पटकना, टनटनाना, खटकना

शब्द Question 6:

दिए गए शब्द युग्म का सही शब्द युग्म ज्ञात कीजिए।

अरि:अरी

  1. असमर्थक:विरक्त
  2. शत्रु:सम्बोधन (स्त्री के लिए)
  3. शक्तिहीन:दुर्लभ
  4. बादल:वर्ष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शत्रु:सम्बोधन (स्त्री के लिए)

शब्द Question 6 Detailed Solution

'अरि:अरी'

शब्द युग्म का सही उचित जोड़ा 'शत्रु:सम्बोधन (स्त्री के लिए)' है।
Key Points

  • असमर्थक:विरक्त के लिए सही युग्म अशक्त (असमर्थ, शक्तिहीन), असक्त (विरक्त​)।
  • शक्तिहीन:दुर्लभ के लिए सही युग्म 'अशक्त: अगम' होता है।
  • बादल:वर्ष के लिए 'मेघ : बरस' सही युग्म है।

शब्द Question 7:

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के अनुसार उत्तम पुरुष वाचक सर्वनाम का सबसे अच्छा विकल्प है।

  1. (मुझको) बारिश में भीगना पंसद है।
  2. (आप) बाजार से सामान लेकर आओ।
  3. (आप) आज ठीक नहीं लग रहे।
  4. (उसका) सपना एक दिन पूरा होगा।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : (मुझको) बारिश में भीगना पंसद है।

शब्द Question 7 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 '(मुझको) बारिश में भीगना पंसद है।’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • '(मुझको) बारिश में भीगना पंसद है।' यह वाक्य उत्तम पुरुष का उदाहरण हैं। 
  • जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता खुद के बारे में बताने के लिए करता है।
  • जैसे : मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी आदि।

अन्य विकल्प: 

  1. (आप) बाजार से सामान लेकर आओ। - मध्यम पुरुष 
  2. (आप) आज ठीक नहीं लग रहे। - मध्यम पुरुष 
  3. (उसका) सपना एक दिन पूरा होगा। - अन्य पुरुष 

Additional Information

पुरुषवाचक सर्वनाम - जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा खुद के लिए या दूसरों के लिए किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं 1. उत्तम पुरुष, 2. मध्यम पुरुष, 3. अन्य पुरुष।

पुरुषवाचक सर्वनाम

परिभाषा

उदाहरण

उत्तम पुरुष

जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता खुद के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे : मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी आदि।

मैं सेव खाना चाहता हूँ।

मध्यम पुरुष

जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाली व्यक्ति के लिए करता है। जैसे : आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि।

मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूँ।

अन्य पुरुष

जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे : यह, वह, ये, वे, आदि।

 

मैंने आपको बताया था वह खेल में बहुत तेज़ है।

शब्द Question 8:

किस विकल्प में शब्द-युग्‍म का अर्थ-भेद सही नहीं है?

शब्‍द-युग्‍म

अर्थ – भेद

a. पाश-पास

फन्‍दा-निकट

b. परवाह-प्रवाह

फिक्र-बहना

c. चरम-चर्म

अन्तिम-चमड़ा

d. आलोक-अलोक

अंधेरा-चहलपहल

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : d

शब्द Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर 'd' है। Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'आलोक-अलोक' और 'अंधेरा-चहलपहल' अर्थ भेद सही नहीं है। 
  • आलोक का अर्थ देखना होता है। 

Additional Information

  •  दो या दो से अधिक वर्णों के सार्थक मेल को शब्द कहते हैं। 
  • अर्थ का मतलब अभिप्राय होता है। 

शब्द Question 9:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के अनुसार सर्वनाम के भेद का सही विकल्प हो।

(जो) अच्छा काम करेगा (वो) पुरस्कार पाएगा।

  1. संबंधवाचक सर्वनाम
  2. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संबंधवाचक सर्वनाम

शब्द Question 9 Detailed Solution

‘(जो) अच्छा काम करेगा (वो) पुरस्कार पाएगा।’ l वाक्य में यह ‘संबंधवाचक’ सर्वनाम है l अतः सही विकल्प ‘संबंधवाचक’ सर्वनाम है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही विकल्प ‘संबंधवाचक’ सर्वनाम’ है।

Key Points

  • (जो) अच्छा काम करेगा (वो) पुरस्कार पाएगा। वाक्य में जो और वो शब्द में सम्बन्ध वाचक सर्वनाम है l

अन्य विकल्प :

विकल्प

परिभाषा

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों में किसी वस्तु ,व्यक्ति या स्थान की निश्चितता का बोध नहीं होता हैं। जैसे – कुछ, कोई आदि।

    प्रश्नवाचक सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम अर्थात जिन सर्वनाम शब्दों में किसी वस्तु ,व्यक्ति या स्थान की प्रश्न का बोध करता हैं। जैसे –कोई, कौन, कहाँ आदि

निश्चयवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम अर्थात जिन सर्वनाम शब्दों में किसी वस्तु ,व्यक्ति या स्थान की निश्चितता का बोध करता हैं। जैसे – यह, वह, ये, वे आदि।

Additional Information 

  • जिन शब्दों से परस्पर संबंध का पता चले उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – जैसी, जो, जहाँ आदि।

शब्द Question 10:

'लक्षणा' शब्द शक्ति का भेद नहीं है:

  1. गौणी
  2. रूढ़ा
  3. शाब्दी 
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : शाब्दी 

शब्द Question 10 Detailed Solution

'लक्षणा' शब्द शक्ति का भेद 'शाब्दी' नही है

'शाब्दी' व्यंजना शब्द शक्ति का भेद है।
Key Points

  • जहाँ अनेकार्थक शब्दों का प्रयोग हो, वहाँ 'शाब्दी व्यंजना' होती है।
  • अनेकार्थक शब्द के अर्थ का निश्चय 14 आधारों में से किसी एक या अधिक आधार पर किया जाता है- संयोग, असंयोग, साहचर्य, विरोध, अर्थ, प्रकरण, लिंग, अन्य-सन्निधि (वक्ता व श्रोता के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति की उपस्थिति), सामर्थ्य, औचित्य, देश, काल, व्यक्ति और काकु (स्वर विकार) ।
    •  शाब्दी व्यंजना के दो भेद हैं-
      • अभिधामूला एवं लक्षणामूला।

 Additional Information 

  • लक्षणा शब्द शक्ति में विशिष्ट अर्थ की प्रतीकों के माध्यम से प्रतीति होती है। 

शब्द शक्ति - शब्द शक्ति का अर्थ है-शब्द की अभिव्यंजक शक्ति। शब्द का कार्य किसी अर्थ की अभिव्यक्त तथा उसका बोध करता होता है। इस प्रकार शब्द एवं अर्थ का अभिन्न सम्बन्ध है। शब्द एवं अर्थ का सम्बन्ध ही शब्द शक्ति है। शब्दों के अर्थों का बोध कराने वाले अर्थ-व्यापारों को शब्द शक्ति कहते हैं।

अभिधा शब्द शक्ति

शब्द को सुनने अथवा पढ़ने के पश्चात् पाठक अथवा श्रोता को शब्द का जो लोक प्रसिद्ध अर्थ तत्क्षण ज्ञात हो जाता है, वह अर्थ शब्द की जिस सीमा द्वारा मालूम होता है, उसे अभिधा शब्द शक्ति कहते हैं।

जैसे – चार बज रहे हैं।

लक्षणा शब्द शक्ति

जहां मुख्य अर्थ में बाधा उपस्थित होने पर रूढ़ि अथवा प्रयोजन के आधार पर मुख्य अर्थ से सम्बन्धित अन्य अर्थ को लक्ष्य किया जाता है, वहां लक्षणा शब्द शक्ति होती है। 

जैसे -मोहन गधा है।

व्यंजना शब्द शक्ति

अभिधा और लक्षणा के विराम लेने पर जो एक विशेष अर्थ निकालता है, उसे व्यंग्यार्थ कहते हैं और जिस शक्ति के द्वारा यह अर्थ ज्ञात होता है, उसे व्यंजना शब्द शक्ति कहते हैं।

घर गंगा में है।

 

अन्य विकल्प:

लक्षणा के भेद

परिभाषा

उदाहरण

रूढ़ा

प्रचलित तरीकों(शब्दो एवं वाक्यों) से लक्ष्यार्थ की प्रतीति होती है, वहाँ रूढ़ा लक्षणा होता है।

एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा।

यहाँ पर कड़वाहट का अर्थ व्यक्ति के स्वभाव से है और उसके बाद से बदतर होने की बात की जा रही है।

गौणी 

जहाँ गुण सादृश्य संबंध होता है वहाँ गौणी लक्षणा होता है।

जहां पर समान गुण या धर्म के कारण लक्ष्यार्थ की प्रतीति होती है, वहाँ गौणी लक्षणा होता है।

जैसे- तुम्हारी नाक तोते की चोंच जैसी है।

प्रयोजनवती

मन में उपजे विचार को जब प्रकट नहीं कर पते हैं तो प्रयोजनवती लक्षणा का प्रयोग किया जाता हैं।

नरेश उल्लू है क्या?

इसमें नरेश को कुछ भी कहने के लिए मन में उत्पन्न विचारों का प्रयोग किया जा रहा है।

Hot Links: teen patti master download master teen patti teen patti gold apk download teen patti bliss teen patti 50 bonus