उपसर्ग MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for उपसर्ग - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Mar 9, 2025

பெறு उपसर्ग பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் उपसर्ग MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest उपसर्ग MCQ Objective Questions

Top उपसर्ग MCQ Objective Questions

उपसर्ग Question 1:

पुरोहित में उपसर्ग है-

  1. पुरा
  2. पुरस
  3. पुर
  4. पुरः

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पुरः

उपसर्ग Question 1 Detailed Solution

पुरोहित में उपसर्ग है- 'पुरः'।

  •  पुरः + हित = पुरोहित।
  • 'पुरः' उपसर्ग से पुरोहित शब्द बना है। पुरोहित का अर्थ 'धार्मिक कर्म संपन्न करने वाला याजक' है। 

Key Points

उपसर्ग: 

  • उप (समीप या पहले) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है - किसी शब्द के समीप आ कर नया शब्द बनाना।
  • उपसर्ग ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़ कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं या उसके अर्थ में विशेषता ला देते हैं।
  • उदाहरण: आ + हार = आहार ('आ' जोड़ने से आहार (भोजन))

अन्य विकल्प के अनुसार:

  • पुरा उपसर्ग से शब्द: पुरातत्व, पुरावृत्त, पुराचीन आदि। 
  • पुरस तथा पुर अनुचित उपसर्ग है। 

Important Pointsमहत्वपूर्ण उपसर्ग व उनसे बनने शब्द;- 

उपसर्ग शब्द 
अति  अतिशय, अतिरेक
अनु   अनुताप, अनुज
अधि  अध्ययन, अध्यापन
अभि  अभिनंदन, अभिलाप
अव   अवगणना, अवतरण
दुस्   दुश्चिन्ह, दुष्कृत्य
निर्  निरंजन, निराषा
परि  परिश्रम, परिवार
प्रति  प्रतिकूल, प्रतिच्छाया
वि  विनंती, विवाद

उपसर्ग Question 2:

किस विकल्प मे 'परा' उपसर्ग है ?

  1. पराधीन
  2. पराजय
  3. परंपरा
  4. परादेश

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पराजय

उपसर्ग Question 2 Detailed Solution

  • परा उपसर्ग युक्त शब्द 'पराजय' है, अतः 'पराजय' सही विकल्प है
  • पराजय शब्द का विच्छेद - परा + जय = पराजय होगा
  • परा संस्कृत भाषा के 22 उपसर्गों में से एक है। इसलिये इसे संस्कृत भाषा से लिया हुआ उपसर्ग माना जाता है।

Key Points

  • वे शब्दांश जो किसी मूल शब्द के पूर्व में लगकर नये शब्द का निर्माण करते है , उन्हें उपसर्ग कहते है | 
  • जेसे - 1. उप + हार = उपहार 

                   2 . प्र + हार = प्रहार 

Important Points

उपसर्ग

शब्द 

निर्मित शब्द

पर अधीन  पराधीन
परम् परा परम्परा
पर् आदेश परादेश
  • पराधीन शब्द में पर + अधीन = पराधीन ऐसा विग्रह होता है
  • परंपरा शब्द में परम + परा = परंपरा ऐसा विग्रह होता है।
  • परादेश शब्द में पर + आदेश = परादेश ऐसा विग्रह होता है।

उपसर्ग Question 3:

निम्न में से कौन-सा शब्द 'क' उपसर्ग से बना है?

  1. कपूत 
  2. कलाई 
  3. कलाधर
  4. कमबख्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कपूत 

उपसर्ग Question 3 Detailed Solution

'क' उपसर्ग से बना है - 'कपूत'

  • क + पूत = कपूत
  • 'क' (बुरा) उपसर्ग और 'पूत' (पुत्र) मूलशब्द
  • अर्थ: बुरे चाल-चलन वाला पुत्र 

Key Pointsकलाई:-

  • कला + आई = कलाई
  • 'कला' मूलशब्द और 'आई' प्रत्यय 
  • अर्थ: हथेली और कोहनी के बीच का वह भाग जहाँ कड़े, चूड़ियाँ आदि पहनी जाती हैं, मणिबंध।

कलाधर:-

  • कला + धर = कलाधर
  • 'कला' मूलशब्द और 'धर' प्रत्यय 
  • अर्थ: कलाओं का ज्ञाता। 

कमबख्त:-

  • कम + बख्त = कमबख्त
  • 'कम' उपसर्ग और 'बख्त' मूलशब्द 
  • अर्थ: भाग्यहीन, अभागा, हतभाग्य, बदकिस्मत।

उपसर्ग Question 4:

'सकर्मक' में उपसर्ग है- 

  1. सत्
  2. सढ़
  3. सक्

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : स

उपसर्ग Question 4 Detailed Solution

'सकर्मक' में उपसर्ग है- 'स'

  • स + कर्मक = सकर्मक
  • 'स' (सहित) उपसर्ग, 'कर्म' मूलशब्द और 'अक' प्रत्यय 
  • अर्थ: जो कर्म से युक्त हो, कर्म सहित।

Key Points

  • उपसर्ग शब्द के शुरू में जुड़ता है।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण उपसर्ग शब्द:-​

  • (सहित)सजीव, सरस, सगुण, सफल, सतह, सनाथ, सजन, सवर्ण।
  • सत् (सच)- सत्चरित्र, ,सत्कर्म, सदाचार, सत्कार्य। 
  • प्रति (प्रत्येक) - प्रतिदिन, प्रत्येक, प्रतिकूल, प्रतिहिंसा, प्रतिरूप।
  • उप (सहायक) - उपभोग, उपवन, उपमन्त्री, उपयोग, उपनाम, उपहार।
  • सम् (अच्छी तरह) - सन्तोष, संगठन,संलग्न, संकल्प, संशय, संरक्षा।

कुछ महत्वपूर्ण प्रत्यय शब्द:-

  • अक - पावक, पाठक, कारक, गायक, विचारक।
  • इक - लौकिक, वार्षिक, सैनिक, ऐतिहासिक।
  • आक - तैराक, चालाक, खटाक, तड़ाक, फटाक।
  • इया - छलिया, जड़िया, बढ़िया, घटिया।
  • आई - लड़ाई, सिलाई, पढ़ाई, चढ़ाई।

उपसर्ग Question 5:

उपसर्ग युक्त शब्द कौन-सा नहीं है ?

  1. पराजय
  2. लापरवाह
  3. भरपेट
  4. दिखावट

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दिखावट

उपसर्ग Question 5 Detailed Solution

उपसर्ग युक्त शब्द नहीं है- दिखावट। 

  • दिखावट में 'आवट' प्रत्यय है। 

Key Points

  • 'पराजय' शब्द 'परा' उपसर्ग से बना है।
  • 'भरपेट' शब्द 'भर' उपसर्ग से बना है। 
  • 'लापरवाह' शब्द 'ला' उपसर्ग से बना है। 

उपसर्ग Question 6:

निम्न में से कौन सा शब्द उपसर्ग से बना हुआ नहीं है? 

  1. अज्ञान 
  2. बदनाम 
  3. ईमानदार
  4. हेडमास्टर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ईमानदार

उपसर्ग Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर 'ईमानदार' हैं।

  • 'ईमानदार' शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है।
  • 'ईमानदार' में 'दार' प्रत्यय और ''ईमान' मूल शब्द है

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण

मूल शब्द 

उपसर्ग 

शब्द 

ज्ञान 

अज्ञान 

नाम 

बद

बदनाम 

मास्टर

हेड

हेडमास्टर

Additional Information

  • प्रत्यय: शब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है।
  • जैसे - ता, औना, अन, अत -  श्रो + ता = श्रोता
  • उपसर्ग​:शब्दों तथा धातुओं के पूर्व में संयुक्त हो नये सार्थक शब्दों का निर्माण करने वाले शब्दों को उपसर्ग कहते हैं।
  • उपसर्गों से निर्मित शब्द - 

उपसर्ग

निर्मित शब्द

प्र

प्रहार

वि

विहार

सं

संहार

आहार

परि

परिहार, पर्यन्त

उपसर्ग Question 7:

इनमें से कौन-सा शब्द उपसर्ग-रहित है?

  1. विदेश
  2. अत्यधिक
  3. सुरेश
  4. सुयोग

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सुरेश

उपसर्ग Question 7 Detailed Solution

इनमें से शब्द उपसर्ग-रहित है - 'सुरेश'

  • 'सुरेश' उपसर्ग-रहित है, क्योंकि इसका सार्थक खंड सम्भव नही है।  
  • सुरेश - इंद्र, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर, सुरपति, मघवा, वासव, महेंद्र।

Mistake Points

विदेश:-

  • वि + देश = विदेश
  • 'वि' (विशेष) उपसर्ग और 'देश' मूलशब्द 
  • अर्थ: परदेश, दूसरा देश, पराया देश

अत्यधिक:-

  • अति + अधिक = अत्यधिक
  • 'अति' (ज्यादा) उपसर्ग और 'अधिक' मूलशब्द 
  • अर्थ: प्रचुर, ज़रूरत से ज़्यादा, बहुत ही अधिक।

सुयोग:-

  • सु + योग = सुयोग
  • 'सु' (अच्छा) उपसर्ग और 'योग' मूलशब्द 
  • अर्थ: उपयुक्त तथा अनुकूल समय, बढ़िया मौका।

Key Points

  • उपसर्ग शब्द के शुरू में जुड़ता है।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण उपसर्ग शब्द:-​

  • वि (विशेष) - विजय, विहार, विख्यात, व्याधि, व्यसन, व्यवहार
  • अति (ज्यादा) - अतिशय, अतिक्रमण, अतिवृष्टि, अतिशीघ्र, अत्यन्त, अत्याचार
  • सु (अच्छा) - सुगन्ध, , सुयश, सुमन,सुलभ, सुबोध, सुशील
  • उप (सहायक) - उपभोग, उपवन, उपमन्त्री, उपयोग, उपनाम, उपहार।
  • सम् (अच्छी तरह) - सन्तोष, संगठन,संलग्न, संकल्प, संशय, संरक्षा।
  • प्रति (प्रत्येक) - प्रतिदिन, प्रत्येक, प्रतिकूल, प्रतिहिंसा, प्रतिरूप, प्रतिध्वनि।
  • निर् (बिना) - निराकार, निरादर, नीरोग, नीरस, निरीह, निरक्षर।
  • अनु (पीछे) - अनुचर, अनुकरण, अनुकूल, अनुनाद, अनुभव।

उपसर्ग Question 8:

'दुधारू' शब्द में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? 

  1. दूध
  2. दू
  3. दुध
  4. दु

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दु

उपसर्ग Question 8 Detailed Solution

'दुधारू' शब्द में 'दु' उपसर्ग है

'दु' उपसर्ग के अन्य शब्द जैसे- दुबला, दुलारा आदि।

Key Points

परिभाषा  उदाहरण  उपसर्ग 

उपसर्ग- ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पहले जुड़ कर उसके अर्थ को बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते है।

प्र + हार= प्रहार 'हार' अर्थ- पराजय

Additional Informationहिन्दी में उपसर्गों की संख्या- 13।

उपसर्ग  शब्द 
'अ'  अछूता, अटल
'अन'  अनबन, अनमोल
'क'  कपूत, कचोट 
'कु'  कुचल, कुचैला
'दु'  दुबला, दुलारा 
'नि'  निगोड़ा, निडर 
'औ'  औगुण, औसर 
'भर'  भरपेट, भरसक 
'सु'  सुजान, सुघड़
'अध' अधपका, अधमरा 

Mistake Points

  • 'दुधारू' शब्द में 'दु' उपसर्ग है अन्य उपसर्ग जैसे, 'दू', 'दूध', 'दुध' उपसर्ग की दृष्टि से अनुचित उपसर्ग है।

 

उपसर्ग Question 9:

निम्न में कौन सा उपसर्ग हिंदी का उपसर्ग नही है -

  1. सु 
  2. पर 
  3. दु

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ब

उपसर्ग Question 9 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में विकल्प 3 'ब' इसका उचित विकल्प है अन्य विकल्प इसके लिए अनुचित हैं अतः इसका सही विकल्प 3 'ब' है 

Key Points

  • अरबी - फारसी का उपसर्ग है - 'ब'
  • उपसर्ग का अर्थ -और, अनुसार 
  • उपसर्ग से बननेवाले अन्य शब्द  - बनाम, बदौलत, बदस्तूर, बगैर

Important Points

अन्य विकल्प  - 

  • सु - सुडौल, सुजान, सुघड़, सुफल  सु हिंदी  का उपसर्ग है। 
  • पर - परलोक, परोपकार, परसर्ग, परहित पर हिंदी का उपसर्ग है।  
  • दु  - दुबला, दुर्जन, दुर्बल, दुकाल इत्यादि। दु उपसर्ग भी हिंदी का उपसर्ग है। 

Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

 

उपसर्ग

ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।

प्रति + क्षण = प्रतिक्षण

सम् + गम = संगम

उपसर्ग Question 10:

'अध्येता' शब्द में उपसर्ग है

  1. अध्
  2. अधि

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अधि

उपसर्ग Question 10 Detailed Solution

'अध्येता' शब्द में उपसर्ग है- अधि

Key Points'अधि' उपसर्ग से निर्मित अन्य शब्द-

  • अधिकतर 
  • अधिकार
  • अधिकांश
  • अधिनायक 
  • अधिनियम 
  • अधिक्षेत्र 
  • अधिकारी 
  • अधिगम
  • अधिक्रय
  • अधिकरण 
  • अधिक्रांत
  • अधिकृत

Additional Information'अ' उपसर्ग से निर्मित शब्द-

  • अछूता
  • अटल
  • अमर
  • अज्ञान
  • अकल्पनीय
  • अविश्वसनीय
  • अविश्वास
  • अकर्तव्य

'आ' उपसर्ग से निर्मित शब्द-

  • आदान
  • आजीवन
  • आचरण
  • आकर्षण
  • आग्रह
  • आमरण
  • आगमन
  • आमुख

'अध' उपसर्ग से निर्मित शब्द-

  • अधमरा
  • अधपागल
  • अधजला
  • अधकच्चा
  • अधपका
  • अधखिला
  • अधपेट
  • अधजगा
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master app teen patti - 3patti cards game downloadable content teen patti palace