समश्रुत भिन्नार्थक MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for समश्रुत भिन्नार्थक - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക

Last updated on Mar 10, 2025

നേടുക समश्रुत भिन्नार्थक ഉത്തരങ്ങളും വിശദമായ പരിഹാരങ്ങളുമുള്ള മൾട്ടിപ്പിൾ ചോയ്സ് ചോദ്യങ്ങൾ (MCQ ക്വിസ്). ഇവ സൗജന്യമായി ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക समश्रुत भिन्नार्थक MCQ ക്വിസ് പിഡിഎഫ്, ബാങ്കിംഗ്, എസ്എസ്‌സി, റെയിൽവേ, യുപിഎസ്‌സി, സ്റ്റേറ്റ് പിഎസ്‌സി തുടങ്ങിയ നിങ്ങളുടെ വരാനിരിക്കുന്ന പരീക്ഷകൾക്കായി തയ്യാറെടുക്കുക

Latest समश्रुत भिन्नार्थक MCQ Objective Questions

Top समश्रुत भिन्नार्थक MCQ Objective Questions

समश्रुत भिन्नार्थक Question 1:

'प्रदीप - प्रतीप' का सही अर्थ है-

  1. बगल - बन्धन
  2. विशेष - दीपक
  3. बन्धन - बगल 
  4. दीपक - उल्टा 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दीपक - उल्टा 

समश्रुत भिन्नार्थक Question 1 Detailed Solution

'प्रदीप - प्रतीप' का सही अर्थ है- 'दीपक - उल्टा'

  • प्रदीप - प्रकाश करनेवाला, दीपक
  • प्रतीप - उलटा, विशेष, काव्यालंकार

Key Points

  • पार्श्व - बगल
  • पाश - बन्धन

Important Pointsकुछ अन्य महत्वपूर्ण शब्द युग्म:- 

  • पवन - हवा
  • पावन - पवित्र
    • नमित - झुका हुआ
    • निमित्त - हेतु
  • धराधर - शेषनाग
  • धड़ाधड़ - जल्दी से
    • तड़ाक - जल्दी
    • तड़ाग - तालाब
  • केशर - कुंकुम
  • केसर - सिंह की गर्दन के बाल
    • अयश - अपकीर्त्ति
    • अयस - लोहा
  • प्रकृत - यथार्थ
  • प्राकृत - स्वाभाविक एक भाषा

समश्रुत भिन्नार्थक Question 2:

'अंधकारि-अंधकारी' उक्त शब्द-युग्म का सही अर्थ चुनिए -

  1. कमल, अंधकार युक्त
  2. महादेव, एक राग विशेष
  3. निरादर, विरक्त
  4. धूपबत्ती, एक शासक विशेष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : महादेव, एक राग विशेष

समश्रुत भिन्नार्थक Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर महादेव, एक राग विशेष हैKey Points

  • अंधकारि : महादेव, शिव ; अंधकारी : एक राग विशेष, भैरव राग। 
  • अन्धकारि (वाक्य प्रयोग) : अन्धकारि की अराधना में सब जन सर्वस्व भूल कर लगे हुए हैं
  • अंधकारी (वाक्य प्रयोग) : अंधकारी को सुनते ही सब मग्न हो जाते हैं 

अन्य विकल्प 

  • कमल : पंकज, नीरज, सरोज, जलज, अंबुज, अब्ज, इत्यादि ;
  • अंधकार युक्त : तिमिर, अँधेरा, तमस, इत्यादि।
  • निरादर : अपमान, आदर का अभाव ;
  • विरक्त : आसक्तिरहित, भोग विलास से दूर रहने वाला।
  • धूपबत्ती : धूप, अगरबत्ती ;
  • एक शासक विशेष : कोई बड़ा राजा, शासन करने वाला।

Additional Information

समश्रुत भिन्नार्थक Question 3:

दिए गए शब्द युग्म का सही शब्द युग्म ज्ञात कीजिए।

अपत्य : अपथ्य

  1. उदासीन: असीम
  2. उदासीन : संतान
  3. परहेज़ : असीम
  4. संतान : परहेज़

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संतान : परहेज़

समश्रुत भिन्नार्थक Question 3 Detailed Solution

अपत्य : अपथ्य शब्द युग्म का सही शब्द युग्म का विकल्प संतान : परहेज़ होगा। 

  • अपत्य के अन्य अर्थ - संतति, वंशज, वंश, औलाद आदि है।  
  • अपथ्य के अन्य अर्थ - ऐसे भोजन से है जो पचाने मे समर्थ न हो। 

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

शब्द युग्म  अर्थ युग्म 
उदासीन: असीम अनमना : बेहिसाब
उदासीन : संतान अनमना : अपत्य 
परहेज़ : असीम अपथ्य : बेहिसाब

समश्रुत भिन्नार्थक Question 4:

किस विकल्प में शब्द श्रुतिसम भिन्नार्थक का सही अर्थ - भेद नहीं है ?

  1. जरा - ज़रा = बुढ़ापा - थोड़ा 
  2. नीड़ - नीर = घोंसला - पानी
  3. अनल - अनिल = पवन - अग्नि
  4. गज - गज़ = हाथी - माप

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अनल - अनिल = पवन - अग्नि

समश्रुत भिन्नार्थक Question 4 Detailed Solution

विकल्प में शब्द श्रुतिसम भिन्नार्थक का सही अर्थ - भेद नहीं है - अनल - अनिल = पवन - अग्नि अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • 'अनल' का सही अर्थ- अग्नि होता है।
  • जबकि 'अनिल' का सही अर्थ- पवन होता है। 

अन्य विकल्प-

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
रा  बुढ़ापा ज़रा थोड़ा 
नीड़ घोंसला नीर पानी
गज हाथी गज़ माप

Additional Information कुछ प्रमुख श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द:-

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
अवधि समय अवधी भाषा
उद्धत  उद्दण्ड उद्दत तैयार
कृपण  कंजूस कृपाण  कटार
चतुष्पद  जानवर चतुष्पथ  चौराहा
जलज कमल जलद बादल
प्रथा परंपरा पृथा कुंती

समश्रुत भिन्नार्थक Question 5:

निम्नलिखित में समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द-युग्म नहीं है :

  1. सुत-सूत
  2. सुअन-सुमन
  3. सुर-सूर
  4. सदा-सर्वदा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सदा-सर्वदा

समश्रुत भिन्नार्थक Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर 'सदा-सर्वदा' है 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'सदा-सर्वदा' शब्द समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द युग्म नहीं है। 
  • सदा और सर्वदा एक ही अर्थ को प्रस्तुत कर रहे हैं इसलिए यह पर्यायवाची शब्द कहे जा सकते हैं। 
  • अन्य सभी समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द हैं।  

अन्य विकल्प: 

  • सुत - पुत्र, सूत - धागा। 
  • सुअन - बेटा, सुमन - पुष्प। 
  • सुर - लय, सूर - अंधा 

Additional Information

समश्रुत भिन्नार्थक Question 6:

इनमें से समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द  का अर्थ हैं-

अंक - अंग 

  1. हंसी-दु:ख 
  2. हल-हाल
  3. संख्या - भाग 
  4. छत्र-छात्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संख्या - भाग 

समश्रुत भिन्नार्थक Question 6 Detailed Solution

इसका सही उत्तर विकल्प 3 है। अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।

Key Points

  • अंक  का अर्थ- संख्या 
  • अंग  का अर्थ- भाग 

 

Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

 

 

समश्रुत शब्द

कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है। वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे शब्द 'समश्रुत/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।

जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है।

घन-बादल

धन-सम्पत्ति

समश्रुत भिन्नार्थक Question 7:

अशुद्ध अर्थयुक्त युग्म-शब्द है-

  1. विभात = प्रभात - विभाति = शोभा
  2. कलिल = मिश्रित - क़लील = थोड़ा
  3. उत्पल = पत्थर - उपल = कमल
  4. अवमर्श = सम्पर्क - अवमर्ष = आलोचना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उत्पल = पत्थर - उपल = कमल

समश्रुत भिन्नार्थक Question 7 Detailed Solution

अशुद्ध अर्थयुक्त युग्म-शब्द है- उत्पल = पत्थर - उपल = कमल

  • शुद्ध अर्थयुक्त युग्म-शब्द - उत्पल = कमल - उपल = पत्थर  

Key Pointsशुद्ध अर्थयुक्त युग्म-शब्द-

  • विभात = प्रभात - विभाति = शोभा
  • कलिल = मिश्रित - क़लील = थोड़ा
  • अवमर्श = सम्पर्क - अवमर्ष = आलोचना

Important Pointsकुछ अन्य महत्वपूर्ण शब्द युग्म:- 

  • नीवार - जंगली धान
  • निवार - रोकना
    • दारु - लकड़ी
    • दारू - शराब
  • परीक्षा - इम्तहान
  • परिक्षा - कीचड़
    • बगुला - एक पक्षी
    • बगूला - बवंडर
  • भवन - महल
  • भुवन - संसार
    • शराव - मिट्टी का प्याला
    • शराब - मदिरा
  • अभिज्ञ - जाननेवाला
  • अनभिज्ञ - अनजान

समश्रुत भिन्नार्थक Question 8:

शब्द-युग्म के सही अर्थ-भेद का चयन कीजिए।

'मानक-मानिक'

  1. लाल रंग का रत्न स्तर
  2. मूल्य मुरली
  3. कीमत-मूर्ख
  4. स्तर-लाल रंग का रत्न

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : स्तर-लाल रंग का रत्न

समश्रुत भिन्नार्थक Question 8 Detailed Solution

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "स्तर - लाल रंग का रत्न" सही है तथा अन्य विकल्प गलत हैं।Key Points

  • मानक शब्द का स्तर है तथा मानिक लाल रंग का रत्न होता है।
  • अतः 'स्तर - लाल रंग का रत्न' सही है।
  • मानक
    • पुल्लिंग
      • नापने का मानदंड, रूप।
  • मानिक
    • पुल्लिंग
      • माणिक्य।
Additional Information
  • प्रमुख शब्द युग्म
    • मौर :- मुकुट
      • मोर :- राष्ट्रीय पक्षी
    • मन्दर :- पर्वत
      • मन्दिर :- देवालय
    • विपणि :- दुकान
      • विपणी :- दुकानदार
    • सुधि :- याद
      • सुधी :- बुद्धिमान
    • स्तन :- उरोज
      • स्तन्य :- दूध
    • तमचर :- उल्लू
      • तमचूर :- मुर्गा
    • कंजर :- एक जाति
      • कुंजर :- हाथी
    • उपधान :- तकिया
      • अभिधान :- नाम
    • मरीचि :- किरण/रश्मि
      • मरीची :- चंद्रमा/सूर्य
    • सुर :- देवता
      • सूर :- सूर्य
    • स्व :- अपना
      • श्व :- आने वाला कल

समश्रुत भिन्नार्थक Question 9:

भवन - भुवन युग्म का अर्थ है?

  1. घर - सुंदर बन
  2. घर - विश्व
  3. घर - गजत
  4. मकान - संसार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मकान - संसार

समश्रुत भिन्नार्थक Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - मकान - संसार

Key Points

  • भवन का अर्थ होता है घर या मकान 
  • भुवन का अर्थ होता है संसार या दुनिया।
  • इस प्रकार भवन-भुवन शब्द युग्म का अर्थ मकान -संसार है।

Additional Information

श्रुतिसम भिन्नार्थक/

शब्द युग्म

ऐसे शब्द जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा सा अंतर होता है। वे बोलने में लगभग एक जैसे लगते हैं परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती हैं। ऐसे शब्द 'श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।

जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है। घन= बादल, धन=सम्पत्ति।

समश्रुत भिन्नार्थक Question 10:

'मनोज' और 'मनुज' का अर्थ बताओः

  1. कामिनी और मानव
  2. कमल और मानव
  3. काजल और मानव
  4. कामदेव और मानव

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कामदेव और मानव

समश्रुत भिन्नार्थक Question 10 Detailed Solution

 इसका सही उत्तर विकल्प 4 कामदेव और मानव है। अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।

 

  • मनोज  का अर्थ - कामदेव 
  • मनुज का अर्थ -  मानव

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

 

 

 

समश्रुत शब्द

कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है। वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे शब्द 'समश्रुत/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।

 

जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है।

घन-बादल

धन-सम्पत्ति

 

Hot Links: teen patti lotus teen patti real cash game teen patti master gold apk teen patti download