न्याय MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for Syllogism - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Jun 13, 2025

पाईये न्याय उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें न्याय MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest Syllogism MCQ Objective Questions

न्याय Question 1:

तीन कथन दिए गए हैं, उसके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानिए, भले ही वे आमतौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और तय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:

कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है।

सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं।

कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बच्चे, शिक्षक नहीं हैं।

II. कुछ लडकियाँ, शिक्षक नहीं हैं।

III. कोई भी लड़की, शिक्षक नहीं है।

  1. केवल निष्कर्ष I और II का अनुसरण करते हैं। 
  2. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। 
  3. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं। 
  4. केवल निष्कर्ष I और III का अनुसरण करते हैं। 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : केवल निष्कर्ष I और II का अनुसरण करते हैं। 

Syllogism Question 1 Detailed Solution

यहाँ अनुसरण किया गया तर्क इस प्रकार है:

दी गई जानकारी के अनुसार न्यूतम संभावित वेन आरेख नीचे दिखाया गया है।

कथन:

कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है।
सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं।
कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं।

निष्कर्ष:

I.कुछ बच्चे, शिक्षक नहीं हैं → अनुसरण करता है → क्योंकि कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है और सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं। इसलिए कुछ बच्चे, शिक्षक नहीं हैं, यह निश्चित रूप से अनुसरण करता है।

II. कुछ लडकियाँ, शिक्षक नहीं हैं → अनुसरण करता है → चूँकि कोई विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है, सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं और कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं। इसलिए कुछ लडकियाँ, शिक्षक नहीं हैं, निश्चित रूप से अनुसरण करता है।

III.कोई भी लड़की, शिक्षक नहीं है → अनुसरण नहीं करता है चूँकि कोई विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है और कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं। कोई भी लड़की, शिक्षक नहीं है, यह अनुसरण नहीं करता है क्योंकि यह संभावना है कि कुछ लडकियाँ, शिक्षक हैं। इसलिए यह अनुसरण नहीं करता है।

इसलिए, केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

अतः, सही उत्तर "विकल्प 1" है।

न्याय Question 2:

निम्नलिखित प्रश्न में तीन कथन दिए गए है जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II व III दिए गए है आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों । दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ इंद्रधनुष बारिश हैं।

सभी बारिश पृथ्वी हैं।

सभी पृथ्वी प्राकृतिक हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ पृथ्वी बारिश हैं।

(II) कोई पृथ्वी बारिश नहीं है।

(III) कम से कम कुछ इंद्रधनुष पृथ्वी हैं।

  1. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
  2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
  3. केवल निष्कर्ष I तथा III अनुसरण करते हैं। 
  4. कोई अनुसरण नहीं करता है। 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केवल निष्कर्ष I तथा III अनुसरण करते हैं। 

Syllogism Question 2 Detailed Solution

कथन:

कुछ इंद्रधनुष बारिश हैं।

सभी बारिश पृथ्वी हैं।

सभी पृथ्वी प्राकृतिक हैं।

दिए गए कथनों के लिए अधिकतम संभावित आरेख इस प्रकार है:

निष्कर्ष:

(I) कुछ पृथ्वी बारिश हैं। → सत्य (क्योंकि 'सभी बारिश पृथ्वी हैं', इसलिए 'कुछ पृथ्वी बारिश हैं' निश्चित रूप से सत्य है)

(II) कोई पृथ्वी बारिश नहीं है। → असत्य (क्योंकि 'सभी बारिश पृथ्वी हैं', इसलिए 'कोई पृथ्वी बारिश नहीं है' निश्चित रूप से असत्य है)

(III) कम से कम कुछ इंद्रधनुष पृथ्वी हैं। → सत्य (चूँकि 'सभी बारिश पृथ्वी हैं' और 'कुछ इंद्रधनुष बारिश हैं', इसलिए 'कम से कम कुछ इंद्रधनुष पृथ्वी हैं' सत्य है)

अतः, सही उत्तर यह है कि "केवल I और III अनुसरण करते हैं।"

न्याय Question 3:

दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और निर्धारित कीजिये कि दिए गये निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष ज्ञात तथ्यों को नजरंदाज करने पर कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

1. सभी कार्यकर्ता ईमानदार हैं।

2. मेरे कुछ मित्र कार्यकर्ता हैं।

3. मेरे सभी मित्र ईमानदार हैं।

निष्कर्ष:

I. मेरे सभी मित्र कार्यकर्ता हैं।

II. सभी कार्यकर्ता मेरे मित्र हैं।

III. मेरे सभी गैर-कार्यकर्ता मित्र ईमानदार हैं।

  1. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
  2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  3. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
  4. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

Syllogism Question 3 Detailed Solution

संभावित वेन आरेख इस प्रकार है:

निष्कर्षों के लिए:

I. मेरे सभी मित्र कार्यकर्ता हैं। → असत्य (मेरे सभी मित्र कार्यकर्ता हैं, एक संभावना है लेकिन निश्चित नहीं है)

II. सभी कार्यकर्ता मेरे मित्र हैं। → असत्य (सभी कार्यकर्ता मेरे मित्र हैं एक संभावना है लेकिन निश्चित नहीं है)

III. मेरे सभी गैर-कार्यकर्ता मित्र ईमानदार हैं। → सत्य (सभी मित्र, जो कार्यकर्ता नहीं हैं, ईमानदार हैं)

अतः, केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है, सही है।

न्याय Question 4:

तीन कथन दिए गए हैं, उसके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानिए, भले ही वे आमतौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और तय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:

कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है।

सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं।

कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बच्चे, शिक्षक नहीं हैं।

II. कुछ लडकियाँ, शिक्षक नहीं हैं।

III. कोई भी लड़की, शिक्षक नहीं है।

  1. केवल निष्कर्ष I और II का अनुसरण करते हैं। 
  2. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। 
  3. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं। 
  4. केवल निष्कर्ष I और III का अनुसरण करते हैं। 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : केवल निष्कर्ष I और II का अनुसरण करते हैं। 

Syllogism Question 4 Detailed Solution

यहाँ अनुसरण किया गया तर्क इस प्रकार है:

दी गई जानकारी के अनुसार न्यूतम संभावित वेन आरेख नीचे दिखाया गया है।

कथन:

कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है।
सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं।
कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं।

निष्कर्ष:

I.कुछ बच्चे, शिक्षक नहीं हैं → अनुसरण करता है → क्योंकि कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है और सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं। इसलिए कुछ बच्चे, शिक्षक नहीं हैं, यह निश्चित रूप से अनुसरण करता है।

II. कुछ लडकियाँ, शिक्षक नहीं हैं → अनुसरण करता है → चूँकि कोई विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है, सभी विद्यार्थी, बच्चे हैं और कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं। इसलिए कुछ लडकियाँ, शिक्षक नहीं हैं, निश्चित रूप से अनुसरण करता है।

III.कोई भी लड़की, शिक्षक नहीं है → अनुसरण नहीं करता है चूँकि कोई विद्यार्थी, शिक्षक नहीं है और कुछ लडकियाँ, विद्यार्थी हैं। कोई भी लड़की, शिक्षक नहीं है, यह अनुसरण नहीं करता है क्योंकि यह संभावना है कि कुछ लडकियाँ, शिक्षक हैं। इसलिए यह अनुसरण नहीं करता है।

इसलिए, केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

अतः, सही उत्तर "विकल्प 1" है।

न्याय Question 5:

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी पक्षी, गायें हैं।

कुछ गायें, मुर्गियाँ हैं।

कुछ कुत्ते, पक्षी हैं

निष्कर्ष:

I. कुछ कुत्ते, मुर्गियाँ हैं।

II. कोई भी मुर्गी, पक्षी नहीं हैं

III. कुछ गायें, कुत्ते हैं।

  1. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं
  2. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
  3. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
  4. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है

Syllogism Question 5 Detailed Solution

दिए गए कथन:

सभी पक्षी, गायें हैं।

कुछ गायें, मुर्गियाँ हैं।

कुछ कुत्ते, पक्षी हैं

दिए गए कथनों के लिए न्यूनतम संभावित वेन आरेख निम्नानुसार है:

निष्कर्ष:

I. कुछ कुत्ते, मुर्गियाँ हैं - असत्य (क्योंकि, कुत्तों और मुर्गियों के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं दिया गया है, इसलिए यह केवल संभव हो सकता है)।

II. कोई भी मुर्गी, पक्षी नहीं हैं - असत्य (क्योंकि, मुर्गियों और पक्षियों के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं दिया गया है, इसलिए यह केवल संभव हो सकता है)।

III. कुछ गायें, कुत्ते हैं - सत्य (क्योंकि, गाय के वे भाग जो पक्षी हैं, वे कुत्ते भी होंगे)।

इसलिए, केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

अतः सही उत्तर "विकल्प 4" है।

Top Syllogism MCQ Objective Questions

दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन :

I. सभी T, N हैं।

II. कोई भी M, N नहीं है।

निष्कर्ष :

I. सभी T, M हैं।

II. कुछ T, M नहीं हैं।

  1. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
  2. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
  3. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है। 
  4. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 

Syllogism Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

व्याख्या:

वेन आरेख है

I. सभी T, M हैं  अनुसरण नहीं करता है (चूंकि ऊपर दिखाया गया है कि T और M के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं है)

II.कुछ T, M नहीं हैं  अनुसरण करता है (चूंकि सभी T, N हैं और कोई N, M नहीं है। इसलिए कुछ T, M नहीं हैं, निश्चित सत्य है)

अत: केवल निष्कर्ष II ही सही उत्तर है।

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष ज्ञात तथ्यों को नज़रअंदाज़ करने पर कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी बोतल प्लास्टिक हैं

II. कुछ बैग प्लास्टिक हैं

निष्कर्ष:

I. कुछ बैग बोतल नहीं हैं

II. कुछ प्लास्टिक बैग नहीं हैं

  1. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
  2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
  3. कोई भी अनुसरण नहीं करता है
  4. सभी अनुसरण करते हैं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कोई भी अनुसरण नहीं करता है

Syllogism Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

Concept:

1) हमें यह जांचना है कि निष्कर्ष कथन से 100% मेल खाते हैं। यदि निष्कर्ष दिए गए कथन से 100% मेल खाता है तो निष्कर्ष सत्य है।यदि कथन का पालन न करने की 1% संभावना है तो निष्कर्ष को असत्य माना जाता है।

2) संभावित मामले को "निश्चित मामले" में "झूठा" माना जा सकता है।

3) संभावना के मामले में, या तो "कर सकते हैं" या "संभव" शब्द मौजूद होना चाहिए।

दिए गए कथनों के लिए न्यूनतम संभावित वेन आरेख इस प्रकार है:

निष्कर्ष:

I. कुछ बैग बोतल नहीं हैं → असत्य (बोतल और बैग के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है इसलिए यह संभव हो सकता है लेकिन निश्चित नहीं है, इसलिए, गलत))

II. कुछ प्लास्टिक बैग नहीं हैं → असत्य (जैसा कि "कुछ बैग प्लास्टिक हैं" इसलिए कुछ प्लास्टिक बैग हो सकते हैं जो संभव हो सकते हैं लेकिन कुछ प्लास्टिक बैग नहीं हैं यह निश्चित नहीं है, इसलिए, गलत)

अतः, "कोई भी अनुसरण नहीं करता है" सही उत्तर है।

Additional Information

नोट: यहाँ उत्तर "न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है" नहीं होगा।

भ्रमित न हों चूँकि "न तो-न ही मामले" में दोनों निष्कर्षों में विषय और निर्धारक समान होने चाहिए।

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं, दिए गए कथनों को सत्य मानिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी Z, Y हैं।

II. कुछ Y, B हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ B, Z नहीं हैं।

II. कुछ Y, Z नहीं हैं। 

III. कुछ Z, Y हैं।

  1. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं। 
  2. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं। 
  3. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है । 
  4. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है । 

Syllogism Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए कथन:

I. सभी Z, Y हैं।

II. कुछ Y, B हैं।

दिए गए कथनों के लिए न्यूनतम संभावित वेन आरेख निम्नलिखित है:

निष्कर्ष:

निष्कर्ष I: असत्य ("कुछ B, Z नहीं हैं" सत्य नहीं है क्योंकि B और Z के बीच कोई नकारात्मक संबंध नहीं है। यह संभव हो सकता है लेकिन निश्चित रूप से सत्य नहीं है। न्यायवाक्य में, हम निश्चित मामलों को सत्य मानते हैं। इसलिए यह निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।)

निष्कर्ष II: असत्य ("कुछ Y, Z नहीं हैं" सत्य नहीं है क्योंकि Y और Z के बीच कोई नकारात्मक संबंध नहीं है। यह संभव हो सकता है लेकिन निश्चित रूप से सत्य नहीं है। इसलिए, यह निष्कर्ष भी अनुसरण नहीं करता है।)

निष्कर्ष III: सत्य ("कुछ Z, Y हैं" सत्य है क्योंकि जब सभी Z, Y हैं तो "कुछ Z, Y हैं" भी सत्य है। कृपया ध्यान दें कि "कुछ" "सभी" का उपसमुच्चय है। उदाहरण के लिए, जब सभी लड़के पुरुष हैं, तो "कुछ लड़के पुरुष हैं" भी सत्य है।)

अतः केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

अतः, सही उत्तर "विकल्प 3" है।

आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। निर्धारित कीजिए कि दिए गये निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष ज्ञात तथ्यों को नजरंदाज करने पर कथनों का तार्किक रूप से, उचित संदेह से परे अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

कोई बिल्ली, बंदर नहीं है।

कोई बंदर, गाय नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई बिल्ली, गाय नहीं है।

II. कुछ गाय, बंदर हैं।

  1. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
  2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  3. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  4. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Syllogism Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

न्यूनतम संभावित वेन आरेख इस प्रकार है,

निष्कर्ष I: कोई बिल्ली, गाय नहीं है →असत्य (यह संभव है लेकिन निश्चित नहीं है)

निष्कर्ष II: कुछ गाय, बंदर हैं → असत्य (यह निश्चित रूप से असत्य है)

अत:, "न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।"

नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढिए और फिर निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

I. सभी Z, D हैं।

II. कोई Y, Z नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कुछ D, Y नहीं हैं।

II. कुछ Z, Y नहीं हैं।

III. कुछ D, Z हैं।

  1. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
  2. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
  3. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
  4. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

Syllogism Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

कथन:

I. सभी Z, D हैं।

II. कोई Y, Z नहीं है।

दिए गए कथनों के लिए न्यूनतम संभव आरेख निम्नानुसार है:

निष्कर्ष:

I. कुछ D, Y नहीं हैं - सत्य (क्योंकि सभी Z, D हैं, इसलिए D का वह भाग जो Z है निश्चित रूप से Y नहीं होगा)

II. कुछ Z, Y नहीं हैं - सत्य (कोई Y, Z नहीं है, इसलिए कुछ Z, Y नहीं हैं, यह भी सत्य है)

III. कुछ D, Z हैं - सत्य (सभी Z, D हैं इसलिए कुछ D, Z भी हैं)

यहाँ, सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

अतः सही उत्तर "विकल्प 1" है।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

कथन:

I. कोई भी B, A नहीं है।

II. कोई भी C, B नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई भी C, A नहीं है।

II. कोई भी A, B नहीं है।

III. कुछ B, C नहीं हैं।

  1. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
  2. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है
  3. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं
  4. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं

Syllogism Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

कथन:

I. कोई भी B, A नहीं है।

II. कोई भी C, B नहीं है।

दिए गए कथनों के लिए न्यूनतम संभावित आरेख निम्नानुसार है:

निष्कर्ष:

(i) कोई भी C, A नहीं है - असत्य (क्योंकि C और A के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं दिया गया है, इसलिए यह केवल संभव हो सकता है)

(ii) कोई भी A, B नहीं है - सत्य (कोई भी B, A नहीं है, इसलिए कोई भी A, B नहीं है, यह भी अनुसरण करता है)

(iii) कुछ B, C नहीं हैंसत्य (कोई भी C, B नहीं है, इसलिए कुछ B, C नहीं है)।

यहाँ, निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।

अतः, सही उत्तर "विकल्प 3" है।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी फूल, सुंदर हैं।

वैदेही, सुंदर है।

निष्कर्ष:

I. वैदेही एक फूल है।

II. कुछ सुंदर, फूल हैं।

  1. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
  2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
  3. दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
  4. या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 

Syllogism Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

कथन:

सभी फूल, सुंदर हैं।

वैदेही, सुंदर है।

दिए गए कथनों के लिए न्यूनतम संभावित आरेख इस प्रकार है

निष्कर्ष:

I. वैदेही एक फूल है। → असत्य (वैदेही और फूल के बीच कोई सीधा संबंध नहीं दिया गया है, इसलिए यह संभव हो सकता है लेकिन निश्चित नहीं है।)

II. कुछ सुंदर, फूल हैं। → सत्य (क्योंकि सभी फूल सुंदर हैं इसलिए कुछ सुंदर फूल भी हैं।)

इसलिए, "केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है"

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गये हैं। आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिये गये निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष ज्ञात तथ्यों को नजरंदाज करने पर कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ विद्यालय, घर हैं।

कुछ महाविद्यालय, विद्यालय हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ महाविद्यालय, घर हैं।

II. कुछ महाविद्यालय, घर नहीं हैं।

  1. केवल I अनुसरण करता है।
  2. केवल II अनुसरण करता है।
  3. या तो I या II अनुसरण करता है।
  4. न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
  5. I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : न तो I और न ही II अनुसरण करता है।

Syllogism Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सभी + कोई नहीं और कुछ + कुछ नहीं, पूरक जोड़े नहीं हैं। 

कुछ + कुछ नहीं की स्थिति में, निम्नलिखित शर्त पूरी नहीं होती है:

पद या तो या यह दर्शाता है कि यदि एक शर्त सत्य है तो दूसरी शर्त स्वतः ही असत्य होगी।

लेकिन कुछ और कुछ नहीं की स्थिति में, दोनों शर्तें एक साथ सही हो सकती हैं।

या तो या मामले की शर्तें:

1. दोनों कथनों में तत्व समान होने चाहिए।

2. दोनों निष्कर्ष अलग-अलग गलत होने चाहिए।

3. एक निष्कर्ष सकारात्मक होना चाहिए और एक निष्कर्ष नकारात्मक होना चाहिए (पूरक जोड़ी)

दो पूरक जोड़े हैं:

1) सभी + कुछ नहीं

2)  कुछ नहीं + कुछ

 

दिए गए कथनों के लिए न्यूनतम संभावित वेन आरेख इस प्रकार है,

निष्कर्ष:

I. कुछ महाविद्यालय, घर हैं → असत्य (कॉलेजों और घरों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है इसलिए यह संभव हो सकता है लेकिन निश्चित नहीं है, इसलिए, गलत।)

II. कुछ महाविद्यालय, घर नहीं होते हैं → असत्य (कॉलेजों और घरों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है इसलिए यह संभव हो सकता है लेकिन निश्चित नहीं है, इसलिए, गलत।)

अत:, "न तो I और न ही II अनुसरण करता है" सही उत्तर है।

निर्देश: निम्न प्रश्नों में तीन कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गये हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और निर्णय कीजिये कि दिया गया कौन सा निष्कर्ष ज्ञात तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कोई कुर्सी मेज नहीं है।

कोई मेज बेंच नहीं है।

केवल कुछ बेंच लकड़ी हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ लकड़ी के कुर्सी होने की संभावना है।

II. कुछ लकड़ी मेज नहीं है।

  1. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
  2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  3. या तो I या फिर II अनुसरण करता है।
  4. I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
  5. ना तो I और ना ही II अनुसरण करता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Syllogism Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गये कथनों के लिए न्यूनतम संभावित वेन आरेख निम्न प्रकार है:

I. कुछ लकड़ी के कुर्सी होने की संभावना है → सत्य (चूंकि लकड़ी और कुर्सी  के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं है, इसलिए संभावना सच है।)

II. कुछ लकड़ी मेज नहीं हैं → सत्य (चूंकि कोई मेज बेंच नहीं है और केवल कुछ बेंच लकड़ी हैं, इसलिए लकड़ी का हिस्सा जो बेंच है वह मेज नहीं है)

इसलिए, I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

1. सभी प्लंबर पुरुष हैं।

2. कुछ पुरुष इलेक्ट्रीशियन हैं।

3. कोई इलेक्ट्रीशियन रसोइया नहीं है।

निष्कर्ष:

1. कुछ प्लंबर रसोइया हैं।

2. कुछ प्लंबर रसोइया नहीं हैं।

3. कुछ पुरुष रसोइया नहीं हैं।

  1. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
  2. केवल निष्कर्ष 2 और 3 अनुसरण करते हैं।
  3. केवल निष्कर्ष 3 अनुसरण करता है।
  4. केवल निष्कर्ष 1 और 2 अनुसरण करते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केवल निष्कर्ष 3 अनुसरण करता है।

Syllogism Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

न्यूनतम संभावित वेन आरेख है:       

निष्कर्ष:

1. कुछ प्लंबर रसोइया हैं। → असत्य (क्योंकि, प्लंबर और रसोइयों के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं है। अतः, असत्य)

2. कुछ प्लंबर रसोइया नहीं हैं। → असत्य (क्योंकि, प्लंबर और रसोइयों के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं है। अतः, असत्य)

3. कुछ पुरुष रसोइया नहीं हैं। → सत्य (क्योंकि, कुछ पुरुष इलेक्ट्रीशियन हैं और कोई इलेक्ट्रीशियन रसोइया नहीं हैकुछ पुरुष जो इलेक्ट्रीशियन हैं, रसोइया नहीं हैं)

अतः, केवल निष्कर्ष 3 अनुसरण करता है।

Confusion Points 1. जब दो तत्वों के बीच कोई संबंध नहीं दिया जाता है, तो उस स्थिति में, हम उनके संबंध को परिभाषित नहीं कर सकते हैं इसलिए यहां प्लंबर और कुक के बीच हम संबंध नहीं बना सकते हैं इसलिए यह पालन नहीं करेगा

Hot Links: teen patti joy apk teen patti master purana teen patti game online online teen patti